विज्ञापन

Delhi: मयूर विहार से AIIMS का सफर सिग्नल फ्री होगा 15 मिनट, DND और रिंग रोड पर ट्रैफिक दबाव होगा कम

बारापुल्ला फेज-3 फ्लाईओवर 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा. इससे दिल्ली ही नहीं नोएडा और साउथ दिल्ली से AIIMS तक का सफर आसान हो जाएगा.

Delhi: मयूर विहार से AIIMS का सफर सिग्नल फ्री होगा 15 मिनट, DND और रिंग रोड पर ट्रैफिक दबाव होगा कम
बारापुल्ला फ्लाईओवर
IANS

दिल्ली में बारापुल्ला फेज-3 फ्लाईओवर 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा. इससे दिल्ली-नोएडा के लोगों के लिए सफर आसान होने वाला है. मयूर विहार से AIIMS का सफर सिंग्नल फ्री होगा इसके साथ ही यात्रा का समय घटकर 15 मिनट हो जाएगा. इसके अलावा सराय काले खां के बीच भी सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी होगी. इतना ही नहीं फ्लाईओवर के शुरू होने से Noida और ईस्ट दिल्ली से साउथ दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा.

2017 में ही पूरी होने का रखा गया था लक्ष्य

बारापुल्ला फ्लाईओवर साल 2017 में ही पूरी होने की उम्मीद थी. लेकिन इसमें काफी ज्यादा देरी हुई है. इसमें सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण का था. इसके साथ टेक्निकल चुनौती भी इसके देरी होने की वजह बनी है. इसकी मंजूरी 2014 में मिली थी और 2015 में काम शुरू हो गया था. जबकि 2017 में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. 

DND और रिंग रोड का ट्रैफिक दबाव होगा कम

फ्लाईओवर की लंबाई 3.5 किलोमीटर है और इसमें तीन लेन हैं. इसके 8 लूप हैं जिसमें 4 सराय काले खां और चार मयूर विहार की ओर होंगे. इस वजह से NH 24, DND और रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है. यात्री ईस्ट दिल्ली से AIIMS तक का सफर 15 मिनट में पूरा कर सकेंगे. 

अधिकारियों के अनुसार, यह अपनी तरह का पहला एलिवेटर कॉरिडोर है जिसमें साइकिल के लिए अलग ट्रैक हैं. इसके अलावा यमुना के बाढ़ वाले इलाके में खास पुल का ढांचा बनाया गया है. 

यह भी पढ़ेंः

नोएडा वाले ध्यान दें! 5 दिन इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर एडवाइजरी जारी

नेशनल हाईवे को लेकर NHAI की नई गाइडलाइन, 4 और 6 लेन वाले सड़कों पर होगी लागू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barapullah Corridor, Barapullah Elevated Road Phase-3, Delhi Barapullah Phase 3, Delhi AIIMS, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com