विज्ञापन

8 घंटे में दिल्ली से बनारस, वंदे भारत स्लीपर की टाइम टेबल लीक! जानें कहां-कहां होगा स्टोपेज

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से दिल्ली के लिए चलने वाली है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से वाराणसी 8 घंटे पर पहुंचेगी. 

8 घंटे में दिल्ली से बनारस, वंदे भारत स्लीपर की टाइम टेबल लीक! जानें कहां-कहां होगा स्टोपेज
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल और रूट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली और वाराणसी के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव है, जो रात के समय सफर करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को बेहद आरामदायक और तेज बना देगी. यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागने वाली है. नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से दिल्ली के लिए चलने वाली है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से वाराणसी 8 घंटे पर पहुंचेगी. 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संभावित शेड्यूल

  • दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन मुख्य रूप से रात्रि सेवा के रूप में किए जाने की योजना है.
  • वाराणसी से नई दिल्ली की ओर यह ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9:20 बजे प्रस्थान करेगी, रात 10:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात 12:35 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए अगली सुबह 5:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
  • नई दिल्ली से वाराणसी वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:20 बजे चलकर अगली सुबह 5:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का  रूट और स्टोपेज 

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टोपेज उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में होने वाला है, इसमें वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर से होते हुए नई दिल्ली तक की दूरी तय करेगी. इन चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर ठहराव होने से यात्रियों को कम समय में सुरक्षित और सुगम सफर का विकल्प मिलेगा.

ट्रेन की रफ्तार और खासियत

वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन की संभावित रफ्तार 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. रात में सफर शुरू करके सुबह-सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच जाने से कामकाजी लोगों और समय बचाने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा होगी.

द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत में 16 कोच होंगे, जिनमें 823 यात्रियों के बैठने की जगह होगी. इसकी संरचना इस प्रकार है.

  • 11 AC 3-टियर कोच
  • चार AC 2-टियर कोच
  • एक फर्स्ट AC कोच
  • कुल क्षमता 823 यात्री

कब शुरू होगी यह सेवा?

फिलहाल इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है और इसके ट्रायल या संचालन को लेकर शुरुआती तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, रेलवे बोर्ड की ओर से इसके आधिकारिक समय, ट्रेन नंबर, किराए और कमर्शियल लॉन्च की तारीख को लेकर अभी अंतिम घोषणा होना बाकी है.

यह भी पढ़ेंः देश में दौड़ेंगी 80 वंदे भारत ट्रेनें, दिल्ली-हावड़ा रूट से लेकर लखनऊ, इंदौर, मुंबई-अहमदाबाद तक फायदा, 24 हजार करोड़ का प्‍लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Sleeper Train, Delhi To Varanasi, Vande Bharat Sleeper Train Coaches, VAnde Bharat Sleeper Train Features, Vande Bharat Sleeper Train Speed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com