विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए शुरू हुआ बिजली योजना का पोर्टल, जानें कैसे करें रूफ टॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन

दिल्ली सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. इसे वेबसाइट के जरिए दिल्ली के लोग रूफ टॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली वालों के लिए शुरू हुआ बिजली योजना का पोर्टल, जानें कैसे करें रूफ टॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन
दिल्ली सोलर पोर्टल पर करे आवदेन
IANS

दिल्ली वालों के लिए एक बार फिर बिजली योजना के लिए दिल्ली सोलर पोर्टल शुरू किया गया है. साल 2024 में सोलर पोर्टल को आप सरकार में लॉन्च किया गया था. लेकिन अब दिल्ली की वर्तमान रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली वालों को सोलर योजना का लाभ देने के लिए इसे लॉन्च किया है. दिल्ली सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. इसे वेबसाइट के जरिए दिल्ली के लोग रूफ टॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार (21 सितंबर) को एक पोर्टल की शुरुआत की. गुप्ता ने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पीएम सूर्य घर योजना के तहत 'दिल्ली सोलर पोर्टल' की शुरुआत की.

कैसे करें आवेदन

सोलर आवेदन जमा करने की सुविधा 21 सितंबर 2026 से दोपहर 2.30 बजे शरू हो गई है. इसका मतलब है कि दिल्ली के अब सोलर पैनल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आपको आवेदन के लिए सरकार के अधिकारिक पोर्टल दिल्ली सोलर पोर्टल पर जाना होगा. पोर्टल में जाने के बाद Apply for Rooftop Solar में जाकर पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन कर सकते हैं. आवदेन करने के दौरान आपको बिजली कनेक्शन और सोलर पैनल इंस्टालेंशन से जुड़ी जानकारी देनी होगी.

क्या है सोलर पैनल सब्सिडी का नियम

सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है. घरेलू उपभोक्ताओं को 2 KV तक के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट की सब्सिडी मिलती है. जबकि 2 से 3 KV पर 18000 रुपये प्रति किलोवाट की सब्सिडी मिलती है. इसके साथ ही 3 KV से ज्यादा क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78000 रुपये तक की सब्सिडी है. हालांकि सोलर पैनल पर केवल केंद्र की ही सब्सिडी नहीं मिलती है. जबकि राज्य सरकार भी इस पर सब्सिडी देती है. दिल्ली सोलर पॉलिसी के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट सब्सिडी दी जाती है. जबकि अधिकतम सब्सिडी 30000 रुपये तक की है.

यह भी पढ़ेंः 

त पर लगवाया है सोलर पैनल? जानें इससे कैसे करें कमाई

बैंक अकाउंट में कब आता है Solar Panel सब्सिडी का पैसा? कैसे ट्रैक करें स्टेटस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solar Panel, Solar Panel Apply Online, PM Surya Bijali Yojna, Delhi Government, Solar Subsidy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com