NDMC ने EV गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के मकसद से अहम ऐलान किया है. इसके साथ NDMC ने यह भी फैसला किया है कि EV पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट NDMC के 155 पार्किंग एरिया में मिलने वाली है. NDMC की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है. वहीं NDMC स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है.
पार्किंग के जरिए EV कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
NDMC की बैठक में हुए फैसले के बारे में डिप्टी चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि हाल ही में पेट्रोल-डीजल को लेकर देश में संकट की स्थिति बनी हुई थी. इस संकट के बाद जो लोग नई गाड़ियां खरीदना चाह रहे हैं, उनमें ज्यादातर लोग EV कार खरीदने की सोच रहे हैं. लेकिन गाड़ी की कीमत ज्यादा होने की वजह से वह लोग EV कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन अगर EV चार्जिंग के साथ सस्ती पार्किंग मिलेगी तो लोग EV कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं.
बनाई जाएगी स्मार्ट पार्किंग
NDMC पार्किंग को आधुकनिक और टेक्नीकल आधार पर बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए इंटेलिजेंड इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम यानी स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए साथ ही पार्किंग फीस में बदलाव करने की भी योजना है.
मोबाइल पर पार्किंग की बुकिंग
बताया गया है कि प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग का सिस्टम के तहत लोगों को पार्किंग की तलाश नहीं करनी होगी. बल्कि मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यम से पार्किंग की जानकारी और बुकिंग की जा सकेगी. वहीं पार्किंग के लिए लोग डिजिटल भुगतान भी कर सकेंगे.
यह भी पढ़ेंः
इस दिवाली घर लाने के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल
दशहरा से पहले Tata की इस SUV पर बंपर छूट, 2.75 लाख तक का ऑफर, मिलेगी 627 KM की रेंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं