Delhi BSES Meter Replacement Rules: राजधानी दिल्ली में अगर आपके BSES राजधानी (BRPL) या BSES यमुना (BYPL) का बिजली मीटर अचानक तेज चलने लगा है, या गलत रीडिंग दे रहा है, तो विभाग के नियमों के मुताबिक आप मीटर की जांच करवा सकते हैं. इसके लिए आप घर बैठे व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप या बीएसईएस ऑफिस जाकर मीटर टेस्टिंग और इसे बदलवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
दरअसल, बीएसईएस के नियमों के मुताबिक, सीधे नया मीटर लगाने से पहले विभाग मीटर की जांच करता है. इसके लिए एक मामूली Meter Testing Fee ली जाती है. अगर जांच रिपोर्ट में मीटर वास्तव में खराब या फॉल्टी निकलता है, तो विभाग न केवल नया मीटर बिल्कुल मुफ्त लगाता है, बल्कि आपकी टेस्ट फीस भी वापस लौटा दी जाती है.
WhatsApp से ऐसे करें आवेदन
- BSES Rajdhani (BRPL) यूजर आधिकारिक नंबर 8800919123 पर Hi भेजें.
- BSES Yamuna (BYPL) यूजर आधिकारिक नंबर 8745999888 पर Hi भेजें.
- मेनू में से Meter Related Queries या Complaint का विकल्प चुनकर अपनी समस्या दर्ज कराएं.
BSES Mobile App से ऐसे करें आवेदन
- अपने मोबाइल में BSES App डाउनलोड करें
- अपने CA नंबर से लॉगिन करें
- Complaints सेक्शन में जाकर Meter Faulty का विकल्प चुनें.
- मेनू में से Meter Related Queries या Complaint का विकल्प चुनकर अपनी समस्या दर्ज कराएं.
Website पर ऐसे करें आवेदन
- बीएसईएस के ऑफिशियल पोर्टल www.bsesdelhi.com पर जाएं.
- Consumer Login के जरिए अपने अकाउंट में प्रवेश करें.
- Meter Testing के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करें.
BSES ऑफिस जाकर ऑफ लाइन ऐसे करें आवेदन
- डिवीजन ऑफिसर के नाम एक एप्लीकेशन लिखें, जिसमें मीटर की समस्या जैसे- जंप रीडिंग, डिस्प्ले खराब होना, या मीटर का बहुत तेज चलन का स्पष्ट उल्लेख करें.
- नवीनतम बिजली बिल की कॉपी .
- उपभोक्ता का पहचान पत्र.
- वर्तमान मीटर स्क्रीन की एक स्पष्ट फोटो ,जिसमें वर्तमान रीडिंग और केडब्ल्यू (kW) लोड साफ नजर आ रहा हो.
मीटर टेस्टिंग, नया मीटर लगने और बिल सुधरने की पूरी प्रक्रिया
शिकायत दर्ज होने के बाद बीएसईएस आपसे एक तय फीस यानी 100-200 रुपये जमा कराएगा. इसके बाद BSES की टेक्निकल टीम आपके घर आकर एक Check Meter लगाएगी या फिर आपके वर्तमान मीटर को निकालकर लैब टेस्टिंग के लिए भेजेगी. अगर जांच में मीटर Faulty साबित होता है, तो बीएसईएस तुरंत नया मीटर मुफ्त में लगाएगा और जमा की गई टेस्टिंग फीस अगले महीने के बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी. मीटर खराब पाए जाने पर, जितने महीनों का बिल गलत या ज्यादा आया था, उसे आपके पिछले वर्ष की उसी अवधि की औसत खपत के आधार पर रिवाइज कर संशोधित बिल जारी किया जाएगा.
LPG eKYC कराने में नहीं आता है कोई खर्च, जानें घर बैठे ऑनलाइन e-KYC करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं