विज्ञापन

आधार PVC कार्ड खो गया या खराब हो गया है तो घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर, लगेंगे मात्र 75 रुपये, जानें प्रोसेस

आधार का PVC कार्ड आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं. आपको इसके लिए महज 75 रुपये शुल्क देने होंगे. ऑनलाइन इसे ऑर्डर किया जा सकता है.

आधार PVC कार्ड खो गया या खराब हो गया है तो घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर, लगेंगे मात्र 75 रुपये, जानें प्रोसेस
आधार PVC कार्ड ऑनलाइन कैसे आवेदन करें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आधार कार्ड अहम दस्तावेजों के रूप में इस्तेमाल होता है. अगर आधार कार्ड अचानक खो जाए या खराब हो जाए तो आपका जरूरी काम प्रभावित हो सकता है. आधार की PVC कार्ड UIDAI की ओर जारी की जाती है. वहीं PVC कार्ड खराब होने पर आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. UIDAI PVC आधार कार्ड ऑनलाइन बुक करने की सुविधा देता है. इसे UIDAI की आधिकारिक साइट के जरिए किया जा सकता है.

आधार PVC कार्ड के लिए देना होगा 75 रुपये

आधार की PVC कार्ड ऑर्डर को ऑनलाइन किया जा सकता है. जिसके लिए केवल 75 रुपये का शुल्क देना होता है. PVC कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की सारी जानकारियां प्रिंट की जाती है. यह Debit और Credit कार्ड की तरह होती है. जो आसानी से आपके वॉलेट में फिट हो जाता है. यह जल्दी खराब भी नहीं होती है.

कैसे करें आधार PVC कार्ड ऑर्डर

  • आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाना होगा.
  • यहां गेट आधार के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद ऑर्डर आधार PVC कार्ड पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर सेंड OTP पर क्लिक करें.
  • मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को दिए गए स्थान पर भरें.
  • इसके बाद Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको आपकी सारी जानकारियों दिखाई देगी.
  • इसके बाद नेक्सट करने पर पेमेंट का विकल्प दिया जाएगा.
  • आप अपने मुताबिक ऑप्शन से 75 रुपये शुल्क का भुगतान कर दें.
  • पेमेंट प्रक्रिया पूरी होने PVC कार्ड का ऑर्डर पूरा हो जाएगा.

 

आप चाहें तो ऑफलाइन भी आधार PVC कार्ड बनवा सकते हैं. आपको इसके लिए आधार केंद्र पर जाना होगा. वहां आप आवेदन कर शुल्क चुकाकर आसानी से अपना नया आधार PVC कार्ड बनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः 

शादी के बाद Aadhaar Card पर पति का नाम आसानी से कर सकते हैं अपडेट, जानें कौन-कौन से प्रूफ दे सकते हैं

नहीं लगना होगा अब आधार कार्ड सेवा केंद्र पर लंबी लाइन, ऐप से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट, जानें स्टेप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, Aadhaar PVC Card, Aadhaar PVC Card Apply, Aadhaar PVC Card Apply Process, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com