शादी होने के बाद महिला का एड्रेस बदल जाते हैं, जबकि एड्रेस के साथ अभिभावक के रूप में शादी से पहले पिता या मां का नाम होता है. जबकि शादी के बाद 'वाइफ ऑफ' के रूप में अभिभावक के रूप में पति नाम जोड़ा जाता है. अगर अपने आधार कर्ड पर पिता के नाम की जगह पति का नाम दर्ज करवाना चाहती हैं, तो आपको इसके नियम जान लेने चाहिए. आप आसानी से आधार कार्ड पर Daughter of (D/O) को Wife of (W/O) में बदलवा सकते हैं. इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) सुविधा दे रखी है.
आप चाहें तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आधार कार्ड पर बदलाव कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
पिता के नाम की जगह पति का नाम आधार कार्ड में जोड़ने के लिए विवाहिता को शादी का प्रमाण देना जरूरी होता है. इसके लिए अलग-अलग दस्तावेज दे सकते हैं.
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट, जिसमें पति का नाम दर्ज हो
- राशन कार्ड, जिसमें पति का नाम हो
- संयुक्त बैंक पासबुक
- UIDAI द्वारा मान्य कोई अन्य रिलेशनशिप प्रूफ
इन दस्तावेजों में आप किसी भी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं और आवेदन के साथ इसे अपलोड करना होता है या ऑफलाइन में कॉपी जमा करनी होती है. ऑफलाइन के लिए आप आवेदन फॉर्म भर कर ऑफिस में जमा करवा सकते हैं. आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र पर जाकर भी यह बदलाव करा सकती हैं.
यह वीडियो भी देखें
ऑनलाइन कैसे करें अपडेट
- सबसे पहले UIDAI की सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी की मदद से लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद 'Update Aadhaar Online' ऑप्शन चुनें.
- फिर 'Relationship Details' में जाकर पति का नाम सही-सही भरें.
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें.
आवेदन जमा करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) दिया जाता है. इसे आप संभाल कर रखे. इस नंबर के जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकती हैं यानी ट्रैक कर सकती हैं. आमतौर पर 7 से 10 दिनों के भीतर अपडेट पूरा हो जाता है.
यह भी पढ़ेंः
Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च
बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने में लगेगा चार्ज, इस तारीख तक मुफ्त कराने का मौका
नहीं लगना होगा अब आधार कार्ड सेवा केंद्र पर लंबी लाइन, ऐप से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट, जानें स्टेप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं