मौजूदा समय में आधार कार्ड सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक और अन्य कामों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है. आधार कार्ड में किसी तरह की गलती आपके काम को रोक सकती है. आधार में अकसर लोग एड्रेस और मोबाइल नंबर को लेकर दिक्कत आती है. वहीं ऐसा भी होता है आधार में नाम गलत हो गया है. जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इससे आपका जरूरी काम अटक जाता है. अब इन गलतियों को सुधारने के लिए आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाना होता है.
आधार सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको पता चलता है कि यहां आधार में करेक्शन कराने वाले सैकड़ों लोग है. ऐसे में आपको लाइन में खड़ा होना पड़ता है. वहीं बुढ़े-बुजुर्गों के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी है लाइन में खड़े रहना. लेकिन अब लाइन में खड़े रहने से आपको निजात मिल सकती है. क्योंकि अब आप अपॉइंटमेंट बुकिंग कर आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं.
ऐप से ले सकते हैं ऑनलाइन अपॉइंटमेट
आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले आप ऐप के जरिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं जिससे आपको लाइन में खड़ा नहीं होना होगा. आप UIDAI के आधिकारिक ऐप mAadhaar के जरिए घर बैठे ही अपॉइंटमेंट का समय और दिन अपने मुताबिक तय कर सकते हैं.
कैसे करें mAadhaar पर अप्वॉइंटमेंट
- सबसे पहले mAadhaar ऐप पर जाएं और पिन या फिंगरप्रिट से लॉगइन करे.
- इसके बाद सर्विस टैब को चुनें.
- इसके बाद Other Service सेक्शन में Book an Appointment पर टैप करें.
- यहां से आपको UIDAI अप्वॉइंटमेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
- वहां मोबाइल नंबर, इमेल आईडी दर्ज करें इसे OTP से वेरिफाई करें.
- आपको आधार में करेक्शन की कौन सी सर्विस लेनी है उसे चुनें.
- आपको अब अपने पास का सेवा केंद्र सेलेक्ट करना होगा.
- इसके बाद आप दिन और तारीख का चुनाव करें.
- इसके बाद पूरी जांच के बाद सबमिट कर दें.
- बुकिंग होने के बाद आपको अप्वॉइंटमेंट स्लिप आपको मिलेगा.
- आप अपने दस्तावेज के साथ आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः सितंबर से दिल्ली वालों का बिजली बिल आएगा ज्यादा, लगेगा 10% से अतिरिक्त सरचार्ज, जानें किन्हें मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं