Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में करीब 20 साल रहने के बाद एक NRI परिवार हमेशा-हमेशा के लिए भारत आ गया. एयरपोर्ट पर एक आखिरी वीडियो बनाते हुए उन्होंने कहा, 'यह देश छोड़ते हुए दुख हो रहा है. यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. कुछ देर में हमारी फ्लाइट है. 7 अक्टूबर की सुबह 7 बजे हम दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर वहां से कार में बैठकर अपने घर की तरफ रवाना होंगे.'
क्यों छोड़ा ऑस्ट्रेलिया?
एक दूसरी वीडियो में कपल ने इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को परमानेंटली छोड़कर भारत बसने का फैसला हमने कई कारणों से लिया है, जिसमें सबसे जरूरी कारण अपने माता-पिता के साथ रहने का है. दूसरा कारण यह है कि हम अपने बच्चों को भारत की संस्कृति और कल्चर से रूबरू कराना चाहते हैं. हालांकि अभी तक हमने ये नहीं सोचा है कि वहां जाकर हम क्या करेंगे या बच्चों का मन लगेगा या नहीं लगेगा. क्योंकि अगर हम इतना सोचते तो शायद कभी फैसला कर ही नहीं पाते.'
मस्टैंग कार पहले ही भारत आए
आपको बताते चलें कि एनआरआई लवलीन के पास ऑस्ट्रेलिया में लाल रंग की मस्टैंग कार थी, जिसे वो पहले ही प्लेन के जरिए भारत भेज चुके थे. इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया था. उन्होंने बताया था, 'मैं पहले इस कार को बेचने या अपने किसी दोस्त के पास छोड़ने की सोच रहा था, लेकिन फिर अपनी फैमिली से बात करके मैंने इसे अपने साथ भारत ले जाने का मन बना लिया.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कपल के सभी वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'भारत में आपको बहुत-बहुत स्वागत है भाई. आपने बहुत अच्छा फैसला लिया है. जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए आपको शुभकामनाएं.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आपकी पत्नी वहां खुश रहेगी. उसका ख्याल रखना. यह उसके लिए भी एक बड़ा फैसला है, और सिर्फ आप ही उसका साथ दे सकते हैं और उसका ख्याल रख सकते हैं. वह सच में एक अच्छी और प्यारी महिला हैं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'कम से कम गुरुग्राम या चंडीगढ़ शिफ्ट हो जाओ और हर हफ्ते अपने गांव आया करो. उसे एक मॉडर्न, सुरक्षित, सेहतमंद और वेस्टर्न लाइफ जीने का हक है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'यह बदलाव आसान नहीं होगा. मैं ऑस्ट्रेलिया में ही पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं, और भारत में छुट्टियां बिताने के बाद मुझे घर वापस जाने का बेसब्री से इंतजार रहता है. आपकी पत्नी और बच्चों के लिए भी वहां स्कूल, दोस्त, पत्नी का परिवार, काम, जीवनशैली, मेडिकल सिस्टम वगैरह जैसी कई चीजें हैं. फिर भी, उम्मीद है कि आप सबके लिए सब कुछ ठीक रहेगा.'
यह भी पढ़ें | पहाड़ों में घर बनाने का कितना खर्च आता है? होमस्टे चलाने वाले शख्स ने बताई 1 BHK की लागत
यह भी पढ़ें | हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई गुरुग्राम की याद, कहा- '4 चीजें यहां मुश्किल से मिलती हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं