नौकरी-पेशा करने वाले लोग या फिर पढ़ाई करने वाले छात्रों को हमेशा मकान या शहर बदलना पड़ता है. घर या मकान बदलने से आपका एड्रेस बदल जाता है. ऐसे में आपको बिजली, पानी और गैस जैसी सुविधाओं को ट्रांसफर अपने नए एड्रेस पर कराना होता है. ज्यादातर लोगों को गैस कनेक्शन को लेकर चिंता होती है कि उन्हें नए एड्रेस पर गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा और फिर पुराने गैस कनेक्शन का क्या होगा. इस बारे में नोएडा के गैस एजेंसी कंपनी ने आसान तरीका बताया है.
LPG गैस कनेक्शन को अपने नए पते पर ट्रांसफर कराया जा सकता है. अगर एक ही शहर में मकान बदल रहे हैं तो एड्रेस बदलने में छोटी सी प्रक्रिया होती है. लेकिन शहर बदलने पर नए पते पर गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करने की निश्चित प्रक्रिया होती है. उस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप दूसरे शहर में गैस कनेक्शन ले सकते हैं.
दूसरे शहर कैसे ट्रांसफर करें LPG गैस
गैस एजेंसी ने बताया कि अगर आप एक ही शहर में गैस कनेक्शन को दूसरे पते पर ट्रांसफर करवाना है तो आपको केवल एड्रेस प्रूफ देकर KYC कराना होता है. इसके बाद आपके नए पते पर गैस डिलिवरी होने लगती है. लेकिन शहर बदलने पर आपको कुछ जरूरी प्रक्रिया करनी होती है. आपको सबसे पहले अपने गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा. आपको गैस एजेंसी में अपने गैस सिलेंडर और रेगुलेटर को जमा करना होगा. इसके साथ आप अपना गैस सब्सक्रिप्शन वाउचर, कंज्यूमर कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करना होगा.
सारी चीजें सरेंडर करने के बाद आपको गैस एजेंसी की ओर से आपको टर्मिनेशन वाउचर दिया जाएगा. इसके बाद आपको पुरानी एजेंसी में जमा सिक्योरिटी राशि नियमों के मुताबिक वापस मिल जाएगी. इसके बाद आप अपने नए शहर में गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं.
नए शहर में कैसे मिलेगा गैस कनेक्शन?
नए शहर में अपने एड्रेस के मुताबिक नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं. आप वहां पुराने कनेक्शन से मिला टर्मिनेशन वाउचर और नए घर के पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. दस्तावेज की जांच पूरी होने के बाद गैस एजेंसी की तरफ से आपको नया कनेक्शन, सिलेंडर और रेगुलेटर दिया जाएगा. हालांकि आपको नए कनेक्शन की तरह सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी.
गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की होती है दिक्कत
नए शहर में गैस कनेक्शन लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की दिक्कत होती है. क्योंकि आपके आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट में पुराना पता दर्ज होता है. ऐसे में आपको दूसरे विकल्प तलाशने होंगे. इसके लिए आप रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपनी कंपनी का अकॉमोडेशन लेटर भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः
साल में कैसे फ्री मिलेंगे 6 सिलेंडर, जानें किसे और कहां पर मिलेगा इसका लाभ
LPG e-KYC कराने की नई डेडलाइन जान लें, घर बैठे करा लें मुफ्त में यह काम, वरना 1 अक्टूबर से कटेगी जेब
एक दशक बाद घरेलू LPG पर लागू होगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं