विज्ञापन

विशाखापट्टनम-बेंगलुरु के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल, टाइमिंग और रूट की पूरी जानकारी

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु (SMVB) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ट्रेन संख्या 08583 और 08584 विशाखापट्टनम- एसएमवीबी बेंगलुरु और एसएमवीबी बेंगलुरु-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल के रूप में अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच कुल 88 फेरे लगाएंगी. जानिए इस ट्रेन के चलने की तारीखें, रूट, समय सारणी और प्रमुख स्टेशनों के ठहराव का पूरा ब्योरा.

विशाखापट्टनम-बेंगलुरु के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल, टाइमिंग और रूट की पूरी जानकारी
विशाखापट्टनम से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात.
NDTV
  • रेलवे ने विशाखापट्टनम से बेंगलुरु के लिए विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का ऐलान किया है.
  • ये ट्रेनें विशाखापट्टनम से बेंगलुरु और बेंगलुरु से विशाखापट्टनम के बीच अक्टूबर से नवंबर तक चलेंगी
  • यह विशेष ट्रेन हर मंगलवार और बुधवार को चलेंगी, इसमें स्लीपर, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर और सामान्य कोच होंगे.

त्योहारों के मौसम में दक्षिण और तटीय आंध्र प्रदेश से बेंगलुरु जाने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद साउथ कोस्ट रेलवे ने विशेष ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत ट्रेन संख्या 08583 और 08584 विशाखापट्टनम- एसएमवीबी बेंगलुरु और एसएमवीबी बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के दौरान चलाई जाएंगी. एलएचबी (LHB) कोच वाली इस विशेष ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर, एसी3 टियर, एसी2 टियर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे.

 चलने की तारीख और फेरे

  •  ट्रेन संख्या: 08583 (विशाखापट्टनम-एसएमवीबी बेंगलुरु)
  •  अवधि: 6 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक.
  •  चलने का दिन: प्रत्येक मंगलवार (विशाखापट्टनम से शाम 19:00 बजे प्रस्थान).
  •  कुल फेरे: 8 फेरे.
  •  ट्रेन संख्या: 08584 (एसएमवीबी बेंगलुरु - विशाखापट्टनम)
  •  अवधि: 7 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक.
  •  चलने का दिन: प्रत्येक बुधवार (एसएमवीबी बेंगलुरु से दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान).
  •  कुल फेरे: 8 फेरे.

टाइमटेबल और प्रमुख  स्टॉपेज 

स्टेशन का नाम 08583 (विशाखापट्टनम - एसएमवीटी बेंगलुरु ) 08584 (एसएमवीटी बेंगलुरु - विशाखापट्टनम) 
विशाखापट्टनम19:00 बजे (मंगलवार प्रस्थान)13:30 बजे (गुरुवार आगमन)
दुव्वडा19:30 / 19:32 बजे12:00 / 12:02 बजे
अनाकापल्ले19:48 / 19:50 बजे11:29 / 11:30 बजे
सामलकोट21:13 / 21:15 बजे09:13 / 09:15 बजे
राजमुंद्री21:58 / 22:00 बजे07:58 / 08:00 बजे
एलुरु23:28 / 23:30 बजे06:03 / 06:05 बजे
विजयवाड़ा00:40 / 00:50 बजे04:30 / 04:45 बजे
ओंगोल02:53 / 02:55 बजे02:41 / 02:43 बजे
नेल्लौर04:13 / 04:15 बजे01:31 / 01:33 बजे
गुडूर05:03 / 05:05 बजे00:28 / 00:30 बजे
रेनिगुंटा06:20 / 06:30 बजे22:30 / 22:40 बजे
काटपाडी08:30 / 08:35 बजे19:58 / 20:00 बजे
जोलारपेट्टई09:48 / 09:50 बजे18:43 / 18:45 बजे
बंगारपेट10:48 / 10:50 बजे16:45 / 16:47 बजे
कृष्णराजपुरम11:31 / 11:33 बजे16:03 / 16:04 बजे
एसएमवीटी बेंगलुरु12:45 बजे (बुधवार आगमन)15:50 बजे (बुधवार प्रस्थान)

यह भी पढ़ें- आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज
 

ट्रेन में होंगी इन कोचों की सुविधा 

  •  एसी 2 टियर (LWACCW): 2 कोच
  •  एसी 3 टियर (LWACCN): 4 कोच
  •  स्लीपर क्लास (LWSCN): 7 कोच
  •  सामान्य द्वितीय श्रेणी (LWS): 4 कोच
  •  ब्रेक वैन और जनरेटर कार (LSLRD & LWRRM): 2 कोच
  • इस ट्रेन में कुल 19 LHB कोच लगाए जाएंगे.

 यह भी पढ़ें- रेलवे ने दिवाली और छठ पर बिहार के लिए फिर की 6 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Festival Special Train, Indian Railways, Utility News, Trending News, NDTV Digital News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com