विज्ञापन

रेलवे ने दिवाली और छठ पर बिहार के लिए फिर की 6 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट

आने वाले त्योहारों यानी दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों के सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल  तीन जोड़ी यानी 6 स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Trains) के परिचालन का ऐलान किया है. श्रीगंगानगर-समस्तीपुर, पोतनूर-बरौनी और एरणाकुलम-पटना रूट पर चलने वाली इन विशेष गाड़ियों से बिहार, पंजाब, दक्षिण भारत और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी. जानिए इन त्योहारों विशेष ट्रेनों के परिचालन की तारीख, दिन, फेरे और पूरी समय सारिणी.

रेलवे ने दिवाली और छठ पर बिहार के लिए फिर की 6 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट
छठ और दिवाली पर रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें; श्री गंगानगर, समस्तीपुर, बरौनी और पटना रूट का देखें पूरा टाइमटेबल.
NDTV

त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने विशेष तैयारियों के तहत पूजा स्पेशल गाड़ियों का शेड्यूल जारी किया है. इसके तहत अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान मुख्य रूप से बिहार के पटना, समस्तीपुर और बरौनी को देश के अलग-अलग राज्यों जैसे पंजाब, तमिलनाडु और केरल से जोड़ने वाली ये स्पेशल ट्रेनें साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत मिलेगी और यात्रा आसान होगी.

पूजा स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची और शेड्यूल

श्रीगंगानगर एक्सप्रेस स्पेशल

  •  गाड़ी संख्या 04731 (श्रीगंगानगर – समस्तीपुर): यह स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 7 फेरे लगाएगी.
  •  गाड़ी संख्या 04732 (समस्तीपुर – श्रीगंगानगर): यह ट्रेन 20 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 7 फेरे पूरे करेगी.

पोतनूर एक्सप्रेस स्पेशल

  •  गाड़ी संख्या 06021 (पोतनूर – बरौनी): दक्षिण भारत को बिहार से जोड़ने वाली यह गाड़ी 4 अक्टूबर 2026 से एक नवंबर 2026 तक हर रविवार को लगेंगी, यानी ये ट्रेन कुलल 5 फेरे लगाएंगी.
  •  गाड़ी संख्या 06022 (बरौनी – पोतनूर): वापसी में यह ट्रेन 7 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 5 फेरे लगाएगी.

एरणाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल

  •  गाड़ी संख्या 06085 (एरणाकुलम – पटना): यह ट्रेन 2 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 5 फेरों के साथ संचालित होगी.
  •  गाड़ी संख्या 06086 (पटना – एरणाकुलम): पटना से वापसी में यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 5 फेरे लगाएगी.

एक नजर में देखें पूजा स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी

गाड़ी संख्या एवं नामपरिचालन की अवधिचलने का दिनकुल फेरे
04731 श्री गंगानगर – समस्तीपुर18.10.2026 से 29.11.2026प्रत्येक रविवारसात
04732 समस्तीपुर – श्री गंगानगर20.10.2026 से 01.12.2026प्रत्येक मंगलवारसात
06021 पोतनूर – बरौनी04.10.2026 से 01.11.2026प्रत्येक रविवारपांच
06022 बरौनी – पोतनूर07.10.2026 से 04.11.2026प्रत्येक बुधवारपांच
06085 एरणाकुलम – पटना02.10.2026 से 30.10.2026प्रत्येक शुक्रवारपांच
06086 पटना – एरणाकुलम06.10.2026 से 03.11.2026प्रत्येक मंगलवारपांच
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

ऐसे करें टिकट बुकिंग और स्टेटस चेक

पूजा स्पेशल ट्रेनों में सीटों का आवंटन शुरू हो चुका है. यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या रेलवे टिकट काउंटर के माध्यम से अपना आरक्षण करा सकते हैं. वहीं, ट्रेनों के स्टॉपेज , आगमन प्रस्थान समय और रूट की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल के आधिकारिक पोर्टल www.enquiry.indianrail.gov.in या मोबाइल ऐप NTES का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें-  ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 रुपये का जुर्माना; जानिए अपने अधिकार और रिफंड पाने का पूरा तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, East Central Railway, Chhath 2026, Diwali Special Train, Utility News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com