विज्ञापन

साल में कैसे फ्री मिलेंगे 6 सिलेंडर, जानें किसे और कहां पर मिलेगा इसका लाभ

जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब मुफ्त में 6 LPG सिलेंडर मिलने जा रहा है. इसे लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐलान किया है. विधानसभा में सरकार ने इसकी जानकारी दी है.

साल में कैसे फ्री मिलेंगे 6 सिलेंडर, जानें किसे और कहां पर मिलेगा इसका लाभ
जम्मू-कश्मीर में मिलेगी 6 LPG सिलेंडर मुफ्त
IANS

LPG गैस सिलेंडर को लेकर जहां e-KYC की बात की जा रही है. वहीं 1 अक्टूबर से बिना e-KYC वाले उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की बात की जा रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब मुफ्त में 6 LPG सिलेंडर मिलने जा रहा है. इसे लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐलान किया है. सरकार ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है. इसके तहत छह मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी गई है.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में बताया कि सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) से जुड़े परिवारों को सालाना 6 LPG सिलेंडर मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दी है. हालांकि विपक्ष की ओर से सवाल करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हर घर को 12 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब इसे सिर्फ AAY परिवारों के लिए छह सिलेंडर तक सीमित कर दिया है.

लेह में मिलता है सबसे महंगा गैस सिलेंडर

देश में सबसे महंगा LPG सिलेंडर लेह में मिलता है, घरेलू सिलेंडर दिल्ली के मुकाबले 237 रुपये ज्यादा महंगा है. वहीं कमर्शियल सिलेंडर में भी दिल्ली से 638 रुपये ज्यादा है. लेह में बिना सब्सिडी वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर 3,385.50 और घरेलू 1,179 रुपये कीमत है.

किसे मिलेगा मुफ्त 6 सिलेंडर?

मुफ्त LPG सिलेंडर जम्मू-कश्मीर के सभी गैस उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाएगा. यह केवल अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत पात्र परिवारों को सुविधा दी जाएगी. सरकार ने बताया कि योजना के तहत छह LPG रिफिल की लागत आधार से जुड़े DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में देने का प्रस्ताव है.जम्मू-कश्मीर में करीब 8.79 लाख AAY पात्र लाभार्थी हैं.

यह भी पढ़ेंः

LPG e-KYC कराने की नई डेडलाइन जान लें, घर बैठे करा लें मुफ्त में यह काम, वरना 1 अक्टूबर से कटेगी जेब

एक दशक बाद घरेलू LPG पर लागू होगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lpg Cylinder, Free LPG Cylinder, Free LPG Cylinder Scheme, Jammu And Kashmir, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com