विज्ञापन

LPG e-KYC कराने की नई डेडलाइन जान लें, घर बैठे करा लें मुफ्त में यह काम, वरना 1 अक्टूबर से कटेगी जेब

LPG गैस सिलेंडर की e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार लगातार समय दे रही है. अब 5वीं बार e-KYC की डेडलाइन बढ़ाई गई है.

LPG e-KYC कराने की नई डेडलाइन जान लें, घर बैठे करा लें मुफ्त में यह काम, वरना 1 अक्टूबर से कटेगी जेब
LPG गैस के लिए e-KYC की डेडलाइन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG गैस को लेकर उपभोक्ताओं से लगातार e-KYC प्रक्रिया पूरी कराने को कहा जा रहा है. इसके लिए कई बार डेडलाइन जारी की गई है. लेकिन इसके बावजूद काफी गैस उपभोक्ता ऐसे हैं जो e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. ऐसे में उपभोक्ताओं को e-KYC की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का मौका दिया गया है. पहले 14 सितंबर तक KYC कराने की डेडलाइन थी. लेकिन अब इसे 30 सितंबर तक कर दिया गया है. वहीं जो उपभोक्ता e-KYC नहीं कराएंगे उन्हें  1 अक्टूबर से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा.

LPG गैस सिलेंडर के e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार लगातार समय दे रही है. अब 5वीं बार e-KYC की डेडलाइन बढ़ाई गई है. लेकिन अब 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है. अब 1 अक्टूबर उनके जेब का भार बढ़ने वाला है.

एक दशक बाद बदलने वाला है नियम

LPG उपभोक्ता द्वारा e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा. वहीं उन लोगों का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, लेकिन उन्हें बिना सब्सिडी वाला बाजार निर्धारित मूल्य वाला सिलेंडर दिया जाएगा. जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए तारीख का ऐलान किया जाएगा. यह नियम एक दशक बाद फिर से शुरू होने वाला है. जल्द ही तेल कंपनी दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही है. 

LPG उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए

अगर आपके LPG कनेक्शन की बायोमेट्रिक आधार ऑतेंटिकेशन (BAA) नहीं हुआ है तो इसे सबसे पहले पूरा करवाएं. इसे आप ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं. अगर ऑनलाइन दिक्कत आ रही है तो आप गैस एजेंसी में जाकर e-KYC करवा सकते हैं. यह काम बिलकुल मुफ्त होता है.

कैसे करवाएं ऑनलाइन-ऑफलाइन KYC

ऑनलाइन e-KYC के लिए आपको अपने मोबाइल पर अपने गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आप गूगल प्ले स्टोर से UIDAI का Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करें. फिर ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और e-KYC विकल्प चुनें. अपनी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें इसके साथ Aadhaar FaceRD App से चेहरा ऑथेंटिकेट करें. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद e-KYC का आवेदन सबमिट हो जाएगा.

आप गैसे एजेंसी में जाकर भी KYC करवा सकते हैं. जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है उन्हें अपना आधार कार्ड लेकर एजेंसी जाना होगा. वहां आवेदन कर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा और आपका KYC पूरा हो जाएगा. बता दें आपको 30 सितंबर तक KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ेंः

एक दशक बाद घरेलू LPG पर लागू होगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

'KYC अपडेट करें' SMS के जरिए हो रही है ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले फेक मैसेज को पहचानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG E-KYC, LPG KYC, LPG Non-subsidised Cylinder, Lpg Cylinder, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com