मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्तूबर बुधवार को जारी होगी. नवरात्रि के चौथे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की किस्त जारी करेंगे. एमपी के उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में लाडली बहना का कार्यक्रम होगा.ऑनलाइन माध्यम से राज्य की लगभग सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाएगी. लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त 13 अक्टूबर को जारी हुई थी. सीएम मोहन यादव की दिल्ली यात्रा से इसमें थोड़ी देरी हुई. उमरिया में दोपहर 1 बजे के करीब सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव लाडली बहनों के बीच ये किस्त जारी करेंगे. आज ही फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी जारी होगी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस उपभोक्ता और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत लाड़ली बहनों को 450 रुपये की सब्सिडी भी सिंगल क्लिक से पात्र बैंक खाताधारकों में ट्रांसफर की जाएगी.
लाड़ली बहना योजना की किस्त आज
लाड़ली बहना योजना की किस्त ( Ladli Behna Yojana 41st Installment Release Today, October 14, 2026, by CM Dr Mohan Yadav) जारी होने के पहले आप बैंक स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपके बैंक खाते में ये धनराशि आएगी या नहीं, इसको लाडली बहना के ऑनलाइन पोर्टल पर चेक किया जा सकता है. स्टेटस देखने के लिए लाडली बहना योजना के सरकारी पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in) पर लॉगइन करके ऐसा कर सकते हैं. आवेदन और भुगतान के स्टेटस पर क्लिक करके पता कर सकते हैं. लाडली बहना के रजिस्ट्रेशन नंबर या यूनीक आईडी और ओटीपी से लॉगिन कर सकते हैं. बैंक खाते की जानकारी सामने आ जाएगी.
लाडली बहना योजना की किस्त कैसे चेक करें
लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की मदद दी जा रही है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मध्य प्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को ये धनराशि दी जा रही है. इस पर करीब 22 हजार करोड़ रुपये का खर्च आता है. एमपी ने ये स्कीम सबसे पहले जून 2023 में शुरू की थी, जो महिलाओं के लिए गेमचेंजर साबित हुई. सितंबर तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की 40 किस्तों का भुगतान हो चुका है. महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना के लिए 23882 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी होगी. किस्त की रकम बैंक खाते में आई है या नहीं, ये घर बैठे मोबाइल से आसानी से चेक किया जा सकता है.
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा
- होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
- लाडली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज कराएं
- कैप्चा कोड के साथ मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें.
- लॉगिन होते ही आवेदन और बैंक खाते में भेजी राशि का ब्योरा आ जाएगा
बैंक पासबुक से जानें स्टेटस
बैंक की पासबुक अपडेट या एसएमएस के जरिये भी किस्त कन्फर्म कर सकते हैं
यूपीआई बैलेंस से भी चेक कर सकते हैं कि बैंक खाते में कितना पैसा बढ़ा है
ये भी पढ़ें - लाडली बहना योजना 41वीं किस्त: अक्टूबर में कब खाते में आएंगे 1500 रुपये, यहां देखें अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं