विज्ञापन

गिलास-कार्टन में पूड़ी-सब्जी, रसगुल्ला गायब, अनंत सिंह की बेटी की शादी में देसी जुगाड़ के Video वायरल

बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने से खाने की प्लेटें कम पड़ गईं. इसके बाद मेहमानों ने पत्तल न मिलने पर गिलास और कार्टन में खाना खाकर ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

गिलास-कार्टन में पूड़ी-सब्जी, रसगुल्ला गायब, अनंत सिंह की बेटी की शादी में देसी जुगाड़ के Video वायरल
अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ के मजेदार वीडियो.
NDTV/Social media

VIRAL VIDEO: बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मोकामा के नदवां गांव में हुए शादी के महाभोज में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. इतनी भारी भीड़ के कारण वहां खाने की प्लेटें कम पड़ गईं, जिसके बाद मेहमानों के देसी जुगाड़ के हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. पत्तल न मिलने पर कोई गिलास में पूड़ी-सब्जी खा रहा है, तो कोई सीधे बड़े बर्तनों से खाना निकाल रहा है. रसगुल्लों के लिए मची लूट और आपाधापी के इन नजारों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कुछ लोग तो कार्टन में खाना भरकर खाते देखे गए.  

अनंत सिंह ने पहले ही साफ कह दिया था कि उनकी बेटी शिवांगी की शादी में आने के लिए किसी को न्योते की जरूरत नहीं है. बस फिर क्या था, पूरे बिहार से लोग इस महाभोज का हिस्सा बनने पहुंच गए. इतनी भारी भीड़ के सामने वीआईपी इंतजाम भी छोटे पड़ गए. इसके बाद जो हुआ, उसकी तस्वीरें और वीडियो देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

सबसे मजेदार नजारा तो तब दिखा जब पत्तल कम पड़ गए. अब भूखे पेट भजन तो होता नहीं, इसलिए मेहमानों ने अपना देसी जुगाड़ निकाला. लोगों ने पत्तल की जगह पानी पीने वाले गिलास उठाए और उसी में पूड़ी-सब्जी डालकर खाने लगे. कुछ लोग तो इंतजार करने के मूड में बिलकुल नहीं थे. उन्हें डर था कि कहीं उनकी पसंदीदा सब्जी खत्म न हो जाए, इसलिए वे सीधे बड़े बर्तनों के पास ही कटोरा लेकर पहुंच गए और गरम-गरम सब्जी निकालकर खाने लगे.

मिठाई के काउंटर पर तो अलग ही जंग चल रही थी. रसगुल्ले सामने आते ही लोग उस पर ऐसे टूटे कि पलक झपकते ही बर्तन साफ हो गया. एक वीडियो में तो एक शख्स इस आपाधापी का हाल बताते हुए कह रहा है, 'भाई, यहां खाना मिलना जंग जीतने जैसा है.

आपके भाई ने खाना पा लिया, मतलब जंग जीत ली. लेकिन रसगुल्ला तो लूट गया, हमें मिला ही नहीं.' हद तो तब हो गई जब भीड़ में कुछ लोग पनीर की सब्जी से पनीर के टुकड़े छांटते नजर आए.

सोशल मीडिया पर इन वीडियो को देखकर लोग चटकारे ले रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इतनी बड़ी शादी में कुप्रबंधन को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं. लेकिन कुल मिलाकर अनंत सिंह की बेटी की शादी का यह महाभोज अपनी भव्यता से ज्यादा मेहमानों के इन अतरंगे और मजेदार जुगाड़ों के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा.


यह भी पढ़ें | करोड़ों की डिफेंडर में बारात, लंबा काफिला, ग्रैंड एंट्री ... शाही शादी में अनंत सिंह के दामाद का भौकाल

यह भी पढ़ें | अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के हाथ में दिखा ये खास फोन, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh Daughter Wedding, Anant Singh Daughter Wedding Ceremony, Anant Singh Daughter Wedding Latest News, Marriage Viral Video, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com