विज्ञापन

पन्ना के सोनू की तमन्ना हुई पूरी, सपने में दिखने वाला 3.17 कैरेट का लाखों का हीरा सच में मिल गया, जानें कितनी है कीमत

सोनू ने जमीन से मिले हीरे को पन्ना जिले के हीरा कार्यालय में जमा कराया है. बताया जा रहा है कि  जेम्स क्वालिटी के इस हीरे की बाजार में अच्छी डिमांड है और इसकी कीमत भी अच्छी खासी है.

पन्ना के सोनू की तमन्ना हुई पूरी, सपने में दिखने वाला 3.17 कैरेट का लाखों का हीरा सच में मिल गया, जानें कितनी है कीमत
पन्ना में ऑटो ड्राइवर को मिला सपने में दिखने वाला हीरा.
NDTV
  • मध्य प्रदेश के पन्ना के ऑटो चालक सोनू को सपने में हीरा दिखने के बाद 3.17 कैरेट का हीरा सच में मिला
  • सोनू ने परिवार की सलाह मानकर रानीपुर गांव के खेत में हीरे की खदान लगाई और मेहनत से हीरा खोज निकाला
  • हीरे को सोनू ने पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया है, जहां इसकी नीलामी की जाएगी

बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि तुम्हारी किस्मत का होगा तो खुद चलकर आएगा, ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले सोनू के साथ. रात को आए एक सपने ने ऑटो चलाने वाले सोनू की किस्मत चमका दी. एक ही पल में वह लाखों का मालिक बन गया. दरअसल उसे सपने में पिछले काफी दिनों से चमकदार हीरा दिखाई दे रहा था. यह हीरा देवउठनी एकादशी के दिन उसे सच में मिल गया.उसे  3.17 कैरेट का हीरा मिल गया है. इसे बोलते हैं 'ड्रीम कम ट्रू'.

किस्मत के दरवाजे जब खुलते हैं तो पूरी कायनात आपको उस चीज से मिलाने में लगा देती है, जिसके बारे में आप सोच रहे होते हैं. पन्ना की धरती को तो हीरों की धरती कहा जाता है. पन्ना के रहने वाले सोनू को कुछ दिनों से सपने में हीरा दिखाई दे रहा था. उसने ये बात अपने परिवार को बताई. जिसके बाद परिवार ने उसे हीरे की खदान लगाने की सलाह दी. परिवार की बात मानकर उसने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर रानीपुर गांव के अपने खेत में हीरे की खदान लगा ली और लगातार उसे ढूंढने के लिए मेहनत करता रहा. उसकी मेहनत आखिरकार रंग लाई.वह हीरे तक पहुंच ही गया.

कितनी है हीरे की कीमत?

ऑटो चलाने वाले सोनू रैकवार की किस्मत एक सपने ने बदल दी है. पहले वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता था. कई बार तो खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता था. लेकिन हीरे से मिलने वाली रकम से उसकी आर्थिक स्थिति जरूर सुधर सकती है.

3.17 कैरेट के हीरे की होगी नीलामी

सोनू ने जमीन से मिले हीरे को पन्ना जिले के हीरा कार्यालय में जमा कराया है. बताया जा रहा है कि  जेम्स क्वालिटी के इस हीरे की बाजार में अच्छी डिमांड है और इसकी कीमत भी अच्छी खासी है. इस हीरे की नीलामी की जाएगी. इससे मिली रकम सोनू की होगी.हीरा मिलने से सोनू की खुशी का ठिकाना नहीं है.इस पैसे का इस्तेमाल वह अपने काम को आगे बढ़ाने में करेगा.

कब होगी हीरे की नीलामी?

पन्ना जिले में पिछली बार हीरे की नीलामी साल 2024 के दिसंबर महीने में हुई थी. दो साल से अब तक दोबारा नीलामी नहीं हुई है. जिन लोगों को ङी हीरे अब तक मिले हैं वे सभी नीलामी का इंतजार कर रहे हैं. नीलामी में ही हीरा बिकेगा और उनको पैसा मिलेगा.जानकारी के मुताबिक, हीरा कार्यालय में फिल 175 हीरे जमा हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-डिफेंडर, 18 तोला जेवर और सोने-चांदी के बर्तन... बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दामाद को क्या-क्या दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Panna News, Panna Latest News, Diamond Found In MP, Diamond Found In Panna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com