विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना की किस्त कल होगी जारी, CM मोहन यादव उमरिया से करेंगे ट्रांसफर, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

Ladli Behna Yojana Payment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानी 14 अक्टूबर 2026 को लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 41वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये भेजे जाएंगे.

लाड़ली बहना योजना की किस्त कल होगी जारी, CM मोहन यादव उमरिया से करेंगे ट्रांसफर, जानें कैसे चेक करें स्टेटस
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को जारी होगी.
  • सीएम मोहन यादव उमरिया से योजना का किस्त जारी करेंगे.
  • एमपी के 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि.

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए नवरात्र के त्योहार के बीच अच्छी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानी 14 अक्टूबर 2026 को लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 41वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. उमरिया जिले के मानपुर के गुरुवाही गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की किस्त दुर्गा पूजा से पहले मिलने की उम्मीद थी. लेकिन अब त्योहार के बीच उन्हें सहायता राशि दी जाएगी.

क्या है लाड़ली बहना योजना?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन और संबल प्रदान करना है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपये प्रतिमाह किया जा चुका है. यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार-सक्रिय बैंक खातों में भेजी जाती है.

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त के तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं को राशि प्रदान की जाएगी. अगर आप यह देखना चाहती हैं कि आपके खाते में 41वीं किस्त के पैसे पहुंचे हैं या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकती हैं.

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें.

अब अपना लाड़ली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें.

कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करें.

लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन और बैंक खाते में भेजी गई राशि का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा.

इसके अलावा आप अपने बैंक की पासबुक अपडेट कराकर या बैंक से जुड़े एसएमएस के जरिए भी राशि की पुष्टि कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें | लाड़ली बहना योजना का झांसा; ग्वालियर में 80 वर्षीय महिला को दिनभर ऑटो में घुमाया, फिर जेवर लेकर भाग गई युवती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladli Behna Yojana Payment, Ladli Behna Yojana Payment Status, Ladli Behna Yojana 41st Installment, Ladli Behna Yojana 1500 Rs, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com