मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए एक योजना है. इसके योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त भी जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 14 जून को सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली से पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा उन्होंने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया, लेकिन अभी तक जिन पात्र महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए, तो ऐसे चेक करें स्टेटस.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केसली के जिला सागर से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया. इसके साथ ही देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. इनमें 122.02 करोड़ रुपये की लागत के 28 कार्यों का भूमि-पूजन और 68.83 करोड़ रुपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण होगा.
आज केसली, जिला सागर से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 14, 2026
सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई...#LadliBahnaMP pic.twitter.com/mSaditJ9mx
लाडली बहना योजना की पात्रता क्या?
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की उन महिलाओं को मिला है, जो राज्य की निवासी हैं. उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो. साथ ही महिला के परिवार में कोई सरकारी जॉब न करता हो और ना ही महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि या फोर व्हीलर गाड़ी हो. योजना की पात्र विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं हैं, जिनकी आयु आवेदन के समय 21 से 60 वर्ष के बीच हो.
कैसे चेक करें लिस्ट में नाम है या नहीं?
- सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना समग्र आईडी दर्ज करें.
- इसके बाद मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन पूरा करें.
- इसके बाद आपकी किस्त की स्थिति, भुगतान जानकारी और नाम सूची में है या नहीं, यह स्क्रीन पर दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें:- घरों में काम करने वाली मेड को भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए क्या है BMC की स्वाभिमान निधि योजना और कैसे मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं