Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार 13 मई को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 36वीं किस्त जारी की. इस दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 296 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन कर जिले को बड़ी सौगात दी. स्वागत और विकास कार्यों का जिक्र करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कहीं नरसिंहपुर को किसी की नजर न लग जाए.
आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 13, 2026
प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/OBhJbrgRsN
लाड़ली बहना योजना को बताया सामाजिक सुरक्षा का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का माध्यम है. उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का मजबूत कदम है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस योजना के माध्यम से लगभग 46 हजार करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है, जबकि पिछली सरकार के साथ मिलाकर यह आंकड़ा 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं...@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #LadliBehnaYojana pic.twitter.com/m0YMz2NO7v
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 13, 2026
मुख्यमंत्री डॉ यादव की प्रमुख घोषणाएं
- नरसिंहपुर के मुंगवानी में महाविद्यालय खोला जाएगा.
- शेर नदी पर 24 करोड़ की लागत से 250 मीटर लंबा पुल बनेगा.
- नरसिंहपुर के स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी.
- सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध के लिए परीक्षण कराया जाएगा.
कांग्रेस पर साधा निशाना, महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति गरमाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज अलग प्रकार का समय चल रहा है. हमारी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है. बंगाल में गुंडा राज चल रहा था. ममता निर्ममता के साथ जनता के साथ अन्याय कर रही थी. जनता जनार्दन सारा हिसाब रखती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के दरम्यान कहा था कि देश की आधी आबादी माताओं-बहनों की है, उनको लोकसभा-विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण दो, लेकिन कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष ने माताओं-बहनों का अपमान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने उसी दिन कहा था माताएं-बहनें सब भूल सकती हैं, अपना अपमान नहीं भूल सकतीं. माताओं ने चुनाव में पूरी तरह झाड़ू फेर दी. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष हाय रे-हाय रे चिल्लाने लगा. मैं कांग्रेसियों से कहता हूं जैसी करनी वैसी भरनी. ये कांग्रेस के कामों का नतीजा था. हमारे लिए माताओं-बहनों का संबंध सर्वोपरि है. हमारी सरकार बनने के बाद हम लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 46 हजार करोड़ की राशि डाल चुके हैं. हमारी पिछली सरकार को मिलाकर यह आंकड़ा 55 हजार करोड़ से ज्यादा है.
सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में "नारी शक्ति" को नए अवसर मिल रहे हैं। उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है : CM@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #LadliBehnaYojana pic.twitter.com/PdOG0I4uwh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 13, 2026
महिलाओं को दिए जा रहे नेतृत्व के अवसर : CM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि महिलाओं के खातों में राशि मत डालो ये बहनें दारू पी जाती हैं. यह कहने से पहले कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए. माताओं-बहनों के लिए इतनी निम्न स्तर की बात करते हो. हमारी सरकार जवाबदारी के साथ नशे के खिलाफ भी आंदोलन कर रही है. हमने 19 जिलों में नशाबंदी की. उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने दुर्गा की तरह स्वाभिमान के लिए संघर्ष करते हुए स्वयं का बलिदान दिया. हमें हमारी रानी दुर्गावती पर गर्व है. हमने उनके नाम पर कैबिनेट बैठकें कीं. हमने राजा भभूत सिंह के नाम पर भी कैबिनेट की. जिन्होंने संघर्ष करके अंग्रेजों के दांत खट्टे किए, हमने उन्हें याद किया. हमने 29 में से 6 बहनों को सांसद बनाया, 27 को विधायक बनाया, 5 को मंत्री बनाया. 4 लाख से ज्यादा मध्यम श्रेणियों की इकाइयों में भी हमने बहनों को संचालन का मौका दिया है. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज 34 लाख महिला किसानों को उन्नत कृषि और पशुपालन से जोड़ा है. अगर आप 25 गायों को लेकर योजना बनाते हो, तो सरकार 10 लाख की सब्सिडी आपको देगी. हमारी सरकार आपकी आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है. हमारी सरकार आम के आम गुठली के दाम कहावत को चरितार्थ कर रही है.
ये बदलते दौर का भारत है...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 13, 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश ने कठिन से कठिन चुनौती को पार किया है। कम खर्च, आज समय की आवश्यकता है : CM@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #LadliBehnaYojana pic.twitter.com/MUhMbZxKFz
हम सब मानें प्रधानमंत्री मोदी का आग्रह : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का मध्यप्रदेश है. हम जीयो और जीने दो की भावना पर चलते हैं. नरसिंहपुर के विकास कार्यों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे किसी की नजर न लग जाए. दुनिया युद्ध के मुहाने खड़ी है. ये भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ देश है. हमें उनके आग्रह को मानना चाहिए. हमने अपने काफिले को कम किया है. हमने मंत्रियों से भी काफिले में गाड़ियां कम करने को कहा है. हमें डीजल-पेट्रोल-सोने पर कंट्रोल करना है. उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने की दिशा में नरसिंहपुर अच्छा काम कर रहा है. अगर किसी को कोई घायल दिखता है तो वह डरे नहीं, सरकार उसे जान बचाने के लिए 25 हजार रुपये देगी. हमें पानी की एक-एक बूंद पानी बचानी है. इसलिए हम जल गंगा संवर्धन अभियान चला रहे हैं.
नर्मदा सहित 7 नदियों पर बनेंगे नए पुल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 296 करोड़ 40 लाख की लागत के 40 विकास कार्यों की सौगात नरसिंहपुर को मिली है. जिसमें 215.65 करोड़ लागत के 17 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 80.68 करोड़ की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है. क्षेत्र को 7 नए पुलों के भूमि-पूजन की सौगात भी मिली है. नर्मदा नदी पर एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा. नल से जल योजना के अंतर्गत भी लाभ मिल रहा है. एनटीपीसी के पास आरओबी और 100 बेड के अस्पताल का लोकार्पण किया गया है.
तालाब के लिए 21 एकड़ जमीन दान करने वाले परिवार का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है. पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए हम सभी संकल्प लें. गोटेगांव क्षेत्र के एक मालगुजार परिवार ने विशाल सरोवर निर्माण के लिए अपनी 21 एकड़ भूमि दान की है. यह प्रशंसनीय कदम है. ऐसे दानवीर को भोपाल के सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहवीर योजना में अच्छा कार्य करने पर नरसिंहपुर जिले की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार 25 हजार राशि देकर पुरस्कृत करेगी. साथ ही अस्पताल में घायल का डेढ़ लाख रुपए का इलाज मुफ्त होगा.
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को; गोटेगांव से CM मोहन ट्रांसफर करेंगे ₹1500-1500
यह भी पढ़ें : घर में विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस का खुलासा; आत्महत्या की थी योजना
यह भी पढ़ें : PM मोदी के ईंधन बचत आह्वान का असर: छत्तीसगढ़ में CM और मंत्रियों के कारकेड में कटौती, अब EV की तैयारी
यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था आरोपी शुभम खैरनार; पड़ोसियों ने खोले राज, जानिए क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं