उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिरसा मुंडा की जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस पर करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं के बीच लैपटॉप का वितरण करेंगे. यूपी में 25 लाख फ्री लैपटॉप और टैबलेट बांटे जाने की योजना का ये हिस्सा है.रविवार को लखनऊ जोन के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को ये टैबलेट बांटा जाएगा. सरकार ऐसे ही फ्री टैबलेट बांटने की योजना प्रदेश के हर मंडल में चलाइएगी और मार्च पूरा होने तक 25 लाख टैबलेट बांटने की योजना पूरी की जाएगी.
यूपी में फ्री टैबलेट योजना क्या है
सीएम योगी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित समारोह में ये टैबलेट बांटेंगे. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख फ्री टैबलेट बांटे जाने हैं. लखनऊ के करीब के जिलों हरदोई, उन्नाव और सीतापुर के कुल 300 स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य कॉलेज की डिग्री लेने वाले, बीटेक-बीसीए जैसे तकनीकी कोर्स, आईटीआई डिप्लोमा, कौशल विकास, कृषि और सेवा मित्र पोर्टल से जुड़े युवाओं को ये टैबलेट बांटे जा रहे हैं. वर्ष 2021 से अब तक 60 लाख टैबलेट निशुल्क बांटे जा चुके हैं. फ्री टैबलेट स्कीम के लिए यूपी में इस साल 2374 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इसमें सैमसंग, लावा और एसर जैसी कंपनियां इन टैबलेट की आपूर्ति कर रही हैं. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि टैबलेट स्कीम में एक भी पैसा छात्रों को नहीं देना होगा.
आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला और 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2026
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना क्या है
फ्री टैबलेट योजना में सिर्फ टॉपर छात्रों को ही फायदा नहीं मिलता है, बल्कि बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए-एमएससी, एमकॉम जैसे पोस्ट ग्रुजेशन के छात्र भी इसके हकदार हैं. बीटेक, एमसीए-एमबीए, एमटेक और पॉलिटेक्निक के छात्र इसका लाभ ले सकते हैं. आईटीआई से लेकर आईटीआई तक छात्र इसका फायदा उठा सकते हैं. नर्सिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी कोर्स के छात्र भी इसके पात्र हैं.
कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी वेबसाइट या पोर्टल पर पंजीकरण या आवेदन नहीं करना पड़ता. डिजिशक्ति पोर्टल पर मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों का डेटा (digishakti.up.gov.in) अपलोड किया जाता है. आधार ई-केवाईसी डेटा अपलोडिंग के बाद छात्र एनरोलमेंट नंबर का इस्तेमाल करते हैं. डिजिशक्ति पोर्टल पर जाकर आधार e-KYC पूरी करते हैं. किसी भी फर्जी वेबसाइट या ऐप पर फ्री टैबलेट रजिस्ट्रेशन न करें.
ये भी पढ़ें - Free LPG: यूपी में महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर का पैसा मिला, 1.9 करोड़ महिला उज्जवला लाभार्थियों के बैंक खाते में आई सब्सिडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं