उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को होली और दिवाली के मौके पर 2 मुफ्त LPG रिफिल की सुविधा देने की मंजूरी दे दी है. योगी सरकार ने इस योजना के लिए 2,142.78 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रवधान किया है. ऐसे में त्योहार के समय रसोई गैस पर होने वाला खर्च कम करने में यह योजना काफी मददगार हो सकता है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहती हैं और आपके पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस कनेक्शन है, तो आपको इस दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिल सकता है.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का लाभ लेने के लिए गैस कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी होना जरूरी है.साथ ही आधार का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है. उत्तर प्रदेश सरकार साल में दो बार होली और दिवाली पर मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत गैस रिफिल का लाभ दिया जाता है.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को ये लाभ मिलता है.इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को त्योहारों के वक्त महंगाई से राहत देना है. पीएम उज्जवला योजना के तहत पहले लाभार्थी को इंडेन, भारत गैस या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अपने कनेक्शन पर सिलेंडर बुक कराना पड़ता है. अगर वो महिला या परिवार उज्जवला गैस कनेक्शनधारक है तो फिर उसके खाते में सिलेंडर का पूरा पैसा खाते में आएगा. अभी सिलेंडर का रेट करीब 910 रुपये है.
मुफ्त सिलेंडर कैसे मिलेगा?
गैस एजेंसी से अपना LPG सिलेंडर बुक करें.
सिलेंडर की डिलीवरी के समय भुगतान करें
अपना बैंक खाता आधार से जरूर लिंक रखें
बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा हो
गैस बुकिंग की रसीद जरूर अपने पास रखें
होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलिंडर
हर साल होली और दीपावली के अवसरों पर इसकी बुकिंग खोली जाती है. होली के मुफ्त सिलेंडर रिफिल योजना के लिए विशेष बुकिंग 28 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी. जबकि दिवाली के ये बुकिंग 1 नवंबर से हुई है. महिला लाभार्थी को गैस एजेंसी जाकर या ऑनलाइन रिफिल सिलेंडर बुक करना होता है और पूरे पैसे देने होते हैं. सिलेंडर की डिलीवरी के बाद केंद्र सरकार की 300 रुपये की सब्सिडी खाते में भेजती है. जबकि राज्य सरकारें पूरे सिलेंडर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करती हैं.
ये भी पढ़ें - दिवाली पर यूपी सरकार 1.86 करोड़ महिलाओं को देगी फ्री गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना लाभ
उज्ज्वला योजना 2.0 (PMUY) का गैस कनेक्शन का लाभ
बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के नया एलपीजी कनेक्शन का लाभ
पहला भरा गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा पूरी तरह मुफ्त मिलता है
साल में 12 रिफिल तक प्रति सिलेंडर 300 की सब्सिडी प्रति सिलेंडर खाते में
जबकि होली-दिवाली पर राज्य देते हैं फ्री गैस सिलेंडर का लाभ
उज्जवला गैस कनेक्शन कैसे मिलता है
आवेदन परिवार की किसी वयस्क महिला के नाम पर हो सकता है
परिवार बीपीएल, SC-ST, MBC, अंत्योदय अन्न योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभार्थी हो
आवेदक के घर में पहले से कोई अन्य सक्रिय एलपीजी कनेक्शन पंजीकृत नहीं होना चाहिए
आवेदक का बैंक खाता उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है

Free LPG Gas Cylinder
गैस कनेक्शन के दस्तावेज
आवेदक का आधार कार्ड पहचान और पते का प्रमाण
परिवार का राशन कार्ड होना चाहिए
बैंक खाता पासबुक भी होनी चाहिए
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन और बुकिंग के लिए
उज्जवला के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उज्जवला की वेबसाइट (pmuy.gov.in) पर जाएं
Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें
अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat gas या HP Gas) का चयन करें
आधार नंबर के साथ ओटीपी के जरिये e-KYC पूरा करें
नजदीकी गैस वितरक को चुनें, डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें
सत्यापन के बाद 7 से 15 दिनों में मुफ्त सिलेंडर और चूल्हा मिलता है
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
उज्ज्वला हेल्पलाइन: 1800-2666-696
इमरजेंसी नंबर: 1906 (गैस लीकेज शिकायत के लिए)
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार दिवाली पर फ्री में दे रही है गैस सिलेंडर; लाभ लेने के लिए फटाफट करें ये काम, वरना रह जाएंगे खाली हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं