हरी मिर्च की चटनी रेसिपी
NDTV
तीखा खाने का शौक है, तो बस समझ लें ये स्टोरी आपके लिए ही है. हरी मिर्च को ज्यादातर आप लोगों ने सब्जी के साथ, पराठे में मिलाकर खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी चटनी भी बनाई जाती है. अगर आप तीखेपन के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो एक बार घर पर हरी मिर्च की चटनी जरूर बनाएं. इस रेसिपी की खास बात ये है कि एक बार बनाकर आप इसे लंबे समय तक आराम से खा सकते हैं.
सामग्री:
- हरी मिर्च (200 ग्राम)
- लहसुन की कलियां (12 से 15)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- सौंफ (1 छोटा चम्मच)
- राय (आधा छोटा चम्मच)
- नींबू का रस (3 बड़े चम्मच)
- सरसों का तेल (4 बड़े चम्मच)
- हींग (दो चुटकी)
- हल्दी पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- नमक (स्वाद अनुसार)
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले हरी मिर्च को पानी से अच्छी तरह धोकर किसी सूती कपड़े पर फैला लें ताकि उनका सारा नमी वाला पानी सूख जाए.
- अब मिर्च के डंठल तोड़कर अलग कर लें.
- मिर्च और छिले हुए लहसुन को एक मिक्सी के जार में डालें.
- ध्यान रखें कि मिक्सी को लगातार नहीं चलाना है, बल्कि पल्स मोड पर चलाएं ताकि चटनी का पेस्ट न बने बल्कि वह दरदरी कुटी हुई रहे.
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें जब तक कि उससे हल्का धुआं न निकलने लगे.
- इसके बाद आंच धीमी करके उसमें हींग, जीरा, सौंफ और राई चटकाएं.
- जैसे ही मसाले चटक जाएं, उसमें कुटी हुई हरी मिर्च और लहसुन का मिश्रण सावधानी से डाल दें। अब हल्दी पाउडर और नमक मिलाएं.
- इस सारे मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 4 से 5 मिनट तक भूनें, ताकि मिर्च का कच्चापन निकल जाए और तेल किनारों से अलग होने लगे.
- जब चटनी अच्छे से भून जाए और ठंडी हो जाए, तब इसमें नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें.
- आपकी चटपटी हरी मिर्च की चटनी बनकर बिल्कुल तैयार है.
- इसे आप किसी कांच के सूखे जार में भरकर हफ्तों तक आनंद ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा के लिए 10 मिनट में बनाएं एकदम खस्ता ठेकुआ, वीडियो में देखें रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hari Mirch Ki Chutney, Green Chilli Chutney, Hari Mirch Recipe, Food, Green Chilli Benefits