विज्ञापन

UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति IPS अध‍िकारी

IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में प्रसव कराकर देश के सामने मिसाल पेश की है. उनके पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश में आईपीएस हैं. सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताने के उनके इस कदम की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. (सोनभद्र से अश्विनी स‍िंह की र‍िपोर्ट )

UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति IPS अध‍िकारी
यूपी कैडर की IAS जागृति अवस्थी ने बच्चे के जन्म के ल‍िए सोनभद्र का सरकारी अस्‍पताल चुना.
Social Media
  • आईएएस जागृति अवस्थी ने अपने पहले बच्चे को सरकारी अस्पताल में जन्म दिया
  • वो बोलीं क‍ि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों में सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता पर भरोसा बढ़ेगा.
  • जागृति अवस्थी ने UPSC में महिला वर्ग की टॉपर रहते हुए अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है

IAS Jagrati Awasthi News: देश की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की नौकरी और पति भी IPS अधिकारी! अमूमन ऐसी अफसर वाली जिंदगी में लोग महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करते हैं, लेकिन UPSC सीएसई 2020 की सेकंड टॉपर और सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी आईएएस जागृति अवस्थी ने जो किया, उसने पूरे देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है. आईएएस जागृति ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए किसी न‍िजी अस्पताल को नहीं, बल्कि यूपी के सोनभद्र स्थित एक सरकारी अस्पताल को चुना. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'बदलते उत्तर प्रदेश की बदलती स्वास्थ्य सेवाओं' की सबसे खूबसूरत तस्वीर बता रहे हैं.

यूपी के सोनभद्र जिले से आई एक खबर इस समय देश की सबसे चर्चित खबरों में से एक बनी हुई है. ज़िले की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आईएएस जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल (MCH विंग) में अपने बेटे को जन्म देकर यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो, तो सरकारी व्यवस्था पर भरोसा खुद-ब-खुद लौट आता है. आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे की पूरी कहानी और जागृति अवस्थी के अब तक के प्रेरणादायी सफर के बारे में. 
ias jagrati awasthi cdo sonbhadra delivery government hospital ips husband gaurav pandey

IAS जागृति अवस्थी UPSC में महिला वर्ग की देश की टॉपर रहीं. पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 बैच के आईपीएस  अधिकारी हैं. Photo Credit: Social Media

सरकारी अस्पताल ही क्यों? खुद IAS जागृति ने बताई वजह

NDTV से खास बातचीत में उन्होंने बताया क‍ि "मेरे इस फैसले से न केवल देश-प्रदेश की लाखों महिलाओं का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा मजबूत होगा, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भी यह संदेश जाएगा कि सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं किसी भी निजी अस्पताल से कम नहीं हैं. इससे परिवारों पर इलाज के खर्च का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा."  

ias jagrati awasthi cdo sonbhadra delivery government hospital ips husband gaurav pandey

ias jagrati awasthi cdo sonbhadra delivery government hospital ips husband gaurav pandey

पावर कपल: पति भी हैं 2022 बैच के IPS अधिकारी

जागृति अवस्थी की यह मिसाल इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उनका परिवार प्रशासनिक सेवाओं के सर्वोच्च शिखर पर है.  खुद जागृति अवस्थी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अख‍िल भारतीय स्‍तर पर दूसरा स्‍थाना प्राप्‍त क‍िया.  जागृति अवस्थी महिला वर्ग की देश की टॉपर रहीं. पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी, जो वर्तमान में सतना जिले में एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) के रूप में तैनात हैं. दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी.

नवंबर का महीना और दोगुनी हुईं खुशियां

नवंबर का महीना अवस्थी और पांडेय परिवार के लिए हमेशा से भाग्यशाली रहा है, लेकिन इस बार की खुशियां बेहद खास हैं. इस सुखद अवसर पर सोनभद्र के जिलाधिकारी (DM) चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी आईएफएस (IFS) आरुषि मिश्रा ने एमसीएच विंग (मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) पहुंचकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया और दोनों परिवारों को बधाई दी. 

ias jagrati awasthi cdo sonbhadra delivery government hospital ips husband gaurav pandey

सोनभद्र DM चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा ने एमसीएच विंग मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) पहुंचकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया. Photo Credit: NDTV

14 नवंबर 1996: आईएएस जागृति अवस्थी का जन्मदिन.
22 नवंबर 2025: गौरव पांडेय और जागृति अवस्थी की शादी की सालगिरह.
13 नवंबर 2026: जागृति के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसने परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया.

जब ट्रैक्टर पर बैठकर सुदूर गांव पहुंच गईं CDO जागृति

सोनभद्र में 14 सितंबर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी का पद संभालने वाली जागृति अवस्थी अपने लीक से हटकर काम करने के अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद, वे ट्रैक्टर पर बैठकर जिले के एक ऐसे बेहद पिछड़े और सुदूर गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच गई थीं, जहां आज तक कोई द्वितीय श्रेणी का कर्मचारी भी नहीं पहुंच पाया था. वह समाज सेविका सुधा मूर्ति और भक्ति शर्मा को अपना आदर्श मानती हैं और ग्रामीण व महिला विकास के लिए ग्राउंड जीरो पर काम करना चाहती हैं. 

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, मां-बाप ने 4 साल नहीं देखा TV 

भोपाल की रहने वाली जागृति की संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा में सफलता के पीछे कड़े संघर्ष  की लंबी कहानी है. 

पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनके पिता सुरेश चंद्र अवस्थी होम्योपैथी के प्रोफेसर हैं और मां मधुलता अवस्थी पीटी टीचर. भाई सुयश अवस्थी एमबीबीएस पूरा कर एमडी की तैयारी कर रहे हैं. 
मां ने छोड़ी नौकरी: बेटी को आईएएस बनाने के लिए मां ने अपनी शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी थी, वहीं पूरे परिवार ने करीब 4 साल तक घर में टीवी नहीं देखा. 
सात नौकर‍ियों के ऑफर: भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद जागृति ने गेट परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल की. उन्हें भेल समेत 7 बड़ी कंपनियों में ऑफिसर रैंक की नौकरी का ऑफर मिला. उन्होंने 2 साल भेल में काम किया, लेकिन समाज सेवा की इच्छा के चलते उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी. 
दूसरा प्रयास रहा सफल: साल 2019 के पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हो सका, लेकिन 2020 के दूसरे प्रयास में समाजशास्त्र (Sociology) वैकल्पिक विषय के साथ उन्होंने सीधे देश में दूसरी रैंक हासिल कर ली. 

यह भी पढ़ें- प‍िता अब्दुल करीम सुनते रहे ताने, बेटी मेविश टाक बनीं IPS, अब सोनभद्र ASP बनकर रचा इत‍िहास 
यह भी पढ़ें- IAS चर्चित गौड़ की बेटी करने लगी जिद: 'मम्मी, पापा के ऑफिस ले चलो', सोनभद्र DM की IFS पत्नी ने शेयर की कहानी 
यह भी पढ़ें-  IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, Uttar Pradesh, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com