ईपीएफओ ने शनिवार को अपने 73 लाख से अधिक पेंशनर्स को फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (Face Authentication Technology) के जरिये कहीं से भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) जमा करने की सुविधा शुरू की है. यह फेस रिकग्निशन ऑथेंटिकेशन उन वृद्ध पेंशनर्स की सहायता करेगा, जिन्हें अपने लाइफ सर्टिफिकेट को दाखिल करने के समय वृद्धावस्था के कारण अपने बायो-मेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट और आइरिस) कैप्चर करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने पेंशनभोगियों के लिए चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक शुरू की है. यादव ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (Central Board of Trustees) के अध्यक्ष हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इससे पहले दिन में, CBT ने अपनी 231 वीं बैठक में पेंशनर्स के लिए ईपीएफओ सेवाओं में और सुधार के लिए पेंशन के केंद्रीकृत वितरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है. इसमें कहा गया है कि रोल आउट चरणों और तौर-तरीकों को और विकसित किया जाएगा.
यादव ने पेंशन एंड एम्पलाइज डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम कैलकुलेटर भी लॉन्च किया, जो पेंशनभोगी और परिवार के सदस्यों को पेंशन और मृत्यु से जुड़े बीमा लाभ की गणना करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है, जिसके लिए वे पात्र हैं.
साथ ही उन्होंने ईपीएफओ की प्रशिक्षण नीति भी जारी की, जिसका उद्देश्य ईपीएफओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्षम, उत्तरदायी और भविष्य के लिए तैयार करना है. प्रशिक्षण नीति के तहत प्रतिवर्ष 14,000 कर्मियों को 8 दिनों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और कुल बजट, वेतन बजट का 3 प्रतिशत होगा.
ये भी पढ़ें:
* EPFO: पेंशनर्स अब किसी भी समय जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, डेडलाइन की टेंशन खत्म
* ईपीएफओ: शेयरों में निवेश 20 प्रतिशत तक करने की तैयारी, मिलेगा ज्यादा रिटर्न!
* EPF investment: जानिए कैसे आपका पीएफ निवेश बनाएगा आपको करोड़पति
सिटी एक्सप्रेस : EPF पर ब्याज दर 8.5 से घटाकर 8.1 प्रतिशत करने की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं