विज्ञापन

Noida Airport: अब नोएडा से करिए श्रीनगर तक का हवाई सफर, शुरू हो गई विमान सेवा, जानिए टाइमिंग

आज यानी 4 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर तक की फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं. श्रीनगर तक के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी. ये विमान सेवा हफ्ते में 5 दिन चलेगी.

Noida Airport: अब नोएडा से करिए श्रीनगर तक का हवाई सफर, शुरू हो गई विमान सेवा, जानिए टाइमिंग
नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए फ्लाइट शुरू
Photo Credit: NDTV

अगर आप नोएडा या आसपास के इलाके में रहते हैं और श्रीनगर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर तक के लिए विमान सेवा शुरू कर दी गई है. हालांकि, ये अभी कनेक्टिंग फ्लाइट हैं. आज यानी शनिवार को विमान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं. इससे पहले यहां से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, जम्मू समेत अन्य कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं. साथ ही दिन प्रतिदिन जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट का दायरा भी बढ़ता जा रहा है.

क्या है श्रीनगर के लिए टाइमिंग?

शनिवार को सुबह 6:10 मिनट पर श्रीनगर के यात्रियों को लेकर पहला विमान उड़ा और 7:10 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचा. वहां, यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा करनी होगी. वहीं, दूसरे विमान ने सुबह 10:05 बजे उड़ान भरी और यह विमान सुबह 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगा. इसके बाद यात्री यहां से विमान बदलकर श्रीनगर पहुंचेंगे.

हफ्ते में 5 दिन उड़ेगी फ्लाइट

जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर की कनेक्टिंग फ्लाइट हफ्ते में फिलहाल 5 दिन होगी. श्रीनगर जाने के लिए शनिवार, रविवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही विमान सेवा उपलब्ध होगी. 

किन-किन शहरों के लिए है फ्लाइट?

यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लगातार बढ़ती जा रही हैं. अभी एयरपोर्ट से अमृतसर, पंतनगर, बरेली, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, जम्मू, हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, जयपुर, भोपाल, देहरादून, किशनगढ़, श्रीनगर के लिए फ्लाइट उड़ रही है.

15 जून से हुई शुरुआत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून से अपनी सेवाएं शुरू की थीं. शुरुआत में यहां से सिर्फ छह शहरों के लिए रोजाना 12 उड़ानें संचालित हो रही थीं. इनमें छह विमान आते थे और छह विमान उड़ान भरते थे. अब नई फ्लाइट्स शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर रोजाना टेकऑफ और लैंडिंग करने वाले विमानों की कुल संख्या बढ़कर 48 से ज्यादा हो गई है. इससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के पास 500-500 एकड़ में बनेगी 'जापान' और 'सिंगापुर सिटी', प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नौकरी का ऑफर दिखे तो पहले पढ़ें यह खबर, एक गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट, हरियाणा पुलिस ने किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास इंतजाम, प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com