विज्ञापन

बालों को लंबा, स्किन को ग्लोइंग और वजन करेगी 28 रुपए किलो वाली ये सस्ती सब्जी...

शकरकंद वजन घटाने, ग्लोइंग स्किन और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. जानिए इसके फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के आसान तरीके.

बालों को लंबा, स्किन को ग्लोइंग और वजन करेगी 28 रुपए  किलो वाली ये सस्ती सब्जी...
शकरकंद खाने के क्या फायदे हैं?
NDTV

अगर आप अपने बालों को लंबा, स्किन को ग्लोइंग और वजन को कम करना चाहते हैं, तो शकरकंद आपकी लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर होनी चाहिए. कई बार हमें अपने शरीर को ठीक रखने के लिए कुछ ऐसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना पड़ता है, जो खाने में बिल्कुल स्वादिष्ट नहीं होती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. शकरकंद एक ऐसी सब्जी है, जो शेरर को फायदे पहुंचाने के साथ दाम में खूब सस्ती भी है. चलिए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं.

शकरकंद खाने से क्या होता है | Benefits Of Sweet Potato In Hindi

क्या शकरकंद खाने से वजन कम होता है?

शकरकंद वजन घटाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास कराती है. अगर आप इसे उबालकर या भूनकर ही खाते हैं, तो पेट को लंबे समय तक पेट को भरा रखकर ज्यादा खाने से बच सकते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

क्या शकरकंद स्किन के लिए अच्छा है?

शकरकंद सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन A, विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं, यही वजह है कि कई लोग अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करना पसंद करते हैं. अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

क्या शकरकंद बालों के झड़ने को रोकता है?

शकरकंद बालों के झड़ने का सीधा इलाज नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद कई पोषक तत्व बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर बाल पोषण की कमी के कारण झड़ रहे हैं, तो शकरकंद को डाइट में शामिल करने से फायदा मिल सकता है. हैरक्लब में छपी एक स्टोरी में भी बताया गया है कि बालों को झड़ने से रोकने में शकरकंद सहायक है.

शकरकंद की मजेदार रेसिपी

शकरकंद को डाइट में कैसे शामिल करें? अगर आप इस सवाल का  जवाब ढूंढ रहे हैं. तो इसे

  • उबालकर
  • भूनकर
  • चाट बनाकर
  • टिक्की बनाकर
  • सलाद में डालकर
  • सूप बनाकर
  • परांठे के रूप

में बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कई बीमारियों का काल है ये पानी! जानें खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पीने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sweet Potato Benefits, Shakarkandi Khane Ke Fayde, Shakarkandi Beauty Benefits, Sweet Potato Nutrition, Sweet Potato For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com