आधार कार्ड यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है. UIDAI समय-समय पर अपने यूजर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए नए फीचर्स और अपडेट जारी करता रहता है. इसी कड़ी में अब एक और उपयोगी सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत आप Aadhaar App में एक ही मोबाइल फोन पर अधिकतम 5 आधार प्रोफाइल जोड़कर उन्हें आसानी से मैनेज कर सकते हैं. इससे परिवार के अलग-अलग सदस्यों के आधार कार्ड की जानकारी संभालना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा और कई फिजिकल आधार कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
नई सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो अपने परिवार के बच्चों, बुजुर्गों या अन्य सदस्यों के आधार से जुड़े कामकाज संभालते हैं. एक ही ऐप में कई प्रोफाइल होने से आधार से संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक और तेज हो जाएगा. यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
UIDAI ने X पोस्ट पर दी ये जानकारी
UIDAI ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए यह अहम जानकारी यूजर्स को दी है, जिसमें पहले और अभी की तुलना की गई है-
The Aadhaar App allows you to add up to 5 Aadhaar profiles on a single phone, making it easier to manage Aadhaar for family members without carrying multiple physical cards.
— Aadhaar (@UIDAI) August 12, 2026
Download Aadhaar App now: https://t.co/CBGE88HCKM#AadhaarApp #FamilyProfile #EaseOfLiving #ThenvsNow… pic.twitter.com/QiySxhr0Nw
पहले क्या करना पड़ता था?
- इस फीचर के आने से पहले आपको कई आधार कार्ड साथ रखना
- इससे आधार कार्ड खोने या खराब होने का खतरा
- वहीं, आधार को पहचान पत्र के रूप में दिखाने के लिए एक-एक करके दिखाने में अधिक समय लग जाता था.
इस फीचर के आने से क्या होगा फायदा?
- एक फोन में 1 से 5 प्रोफाइल तक बन सकता है, ऐसे में आप एक जगह पर परिवार के सभी सदस्यों का प्रोफाइल बना सकते हैं.
- 5 प्रोफाइल एक जगह रहने से कार्ड सुरक्षित और प्राइवेट रहती है, क्योंकि आपको हर जगह आधार कार्ड कैरी करके नहीं ले जाना पड़ेगा.
- इस सुविधा से आपको ज्यादा कार्ड संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
फोन में कैसे जोड़ों आधार प्रोफाइल?
- अगर आप फोन पर आधार कार्ड प्रोफाइल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधिकारिक mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.
- अब ऐप खोलें और अपना 6 अंकों का सुरक्षा पिन बनाएं.
- जब आप ऐप खोलेंगे, तो डैशबोर्ड या होम स्क्रीन पर दिए गए "Add Profile" का ऑप्शन दिखेगा, इस विकल्प पर टैप करें.
- इसके बाद उसमें व्यक्ति का 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें या फिर आधार कार्ड QR कोड स्कैन करें.
- फिर आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें या फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) पूरा करें.
- सत्यापन पूरा होने के बाद परिवार के सदस्य की प्रोफाइल आपके फोन में जुड़ जाएगी.
- इसी तरह एक-एक करके आप अपडेट कर सकते हैं.
अगर आप भी अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रोफाइल एक ही जगह पर सेव रखना चाहते हैं, तो आधार ऐप डाउनलोड करके सभी की प्रोफाइल बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं