विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में बारिश के बाद भरा पानी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पार्किंग में भरे पानी का वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट परिसर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में बारिश के बाद पानी भर गया.
  • घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जल निकासी को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
  • एयरपोर्ट की टीम ने तत्काल 30 मिनट के अंदर जलभराव को खत्म किया.
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिन के वक्त तेज बारिश के बाद जेवर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट जलमग्न हो गया. एयरपोर्ट के पार्किंग कंपाउंड के पास जलभराव हो गया. टर्मिनल से पार्किंग एरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से यात्रियों और एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद एयरपोर्ट परिसर में हुए जलभराव का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में पार्किंग एरिया के पास काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है. वहीं, एयरपोर्ट मैनेजमेंट से जुड़े कर्मचारी पानी को निकालने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जलभराव की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने जल्द ही पानी की निकासी करा दी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई. 

हालांकि, बारिश के बाद एयरपोर्ट परिसर में भरे पानी को लेकर यात्रियों को कुछ वक्त तक परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर पार्किंग में भरे पानी का वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट परिसर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 48 घंटे से पानी नहीं; ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर सोसाइटी में किया हंगामा

'30 मिनट के अंदर...'

वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि तेज बारिश की वजह से टर्मिनल से पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले रास्ते में कुछ वक्त के लिए बारिश का पानी भर गया था. एयरपोर्ट की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 30 मिनट के अंदर ही जलभराव को पूरी तरह खत्म कर दिया. एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक, इस जलभराव का उड़ान, संचालन या एयरपोर्ट की अन्य व्यवस्थाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. एयरपोर्ट की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Greater Noida, Noida International Aiport, Noida International Airport At Jewar, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com