विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट के पास 500-500 एकड़ में बनेगी 'जापान' और 'सिंगापुर सिटी', प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास सिंगापुर सिटी और जापान सिटी विकसित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. इन दोनों शहरों के लिए भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार कर लिया गया.

जेवर एयरपोर्ट के पास 500-500 एकड़ में बनेगी 'जापान' और 'सिंगापुर सिटी', प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल
जेवर एयरपोर्ट

ग्रेटर नोएडा में जल्द ही जापान और सिंगापुर की झलक दिखाई देगी. यहां के दो सेक्टरों में 500-500 एकड़ प्रत्येक जापान और सिंगापुर सिटी बसाने की तैयारियां चल रही हैं. इसस आने वाले समय में एयरपोर्ट के आसपास जमीनों के दामों में भारी उछाल देखने को मिलेगा. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सिंगापुर सिटी और जापान सिटी विकसित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है और इन दोनों प्रस्तावित शहर के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है.

भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह के मुताबिक, इन दोनों शहरों को लेकर भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार कर लिया गया. यीडा ने सेक्टर-5A और सेक्टर-7 को इन दो शहरों के लिए जमीन आवंटित की है. यमुना अथॉरिटी के प्लान के तहत सेक्टर-7 और सेक्टर-5ए मल्टीपर्पस इंडस्ट्रियल एरिया के तौर पर चिन्हित हैं. इन इलाकों में भूमि का न्यूनतम 70 फीसदी औद्योगिक उपयोग तय किया गया है और आवासीय इस्तेमाल अधिकतम 12 फीसदी, कॉमर्शियल अधिकतम 13 और संस्थागत सुविधाएं न्यूनतम 5 फीसदी तय की गई हैं. इन दोनों सेक्टर को एक इंटीग्रेटेड औद्योगिक सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

किन सेक्टर में बनेगी सिंगापुर और जापान सिटी?

जापान सिटी के लिए सेक्टर-5ए  ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ क्षेत्र रखा गया है तो वहीं सिंगापुर सिटी के लिए सेक्टर-7 ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ भूमि रखी गई है. दोनों ही परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।इन सेक्टरों का विकास EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर किए जाने की तैयारी है.

बढ़ेंगी निवेश और रोजगार की संभावनाएं

जापान और सिंगापुर सिटी के विकास से यहां निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार मिलेगी. जेवर एयरपोर्ट से नजदीकी भी इन दोनों शहरों की अहमियत बढ़ाएगी,यहां विदेशी कंपनियों के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल हब बनाए जाएंगे साथ ही लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के लिए एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास इंतजाम, प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नौकरी का ऑफर दिखे तो पहले पढ़ें यह खबर, एक गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट, हरियाणा पुलिस ने किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Airport, Jewar Airport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com