देश के पांच राज्यों में अगले कुछ दिनों विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) शुरू होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के लोग अगले महीने अपनी अगली सरकार के लिए वोट डालने वाले हैं. 10 फरवरी से ये चुनाव शुरू हो रहे हैं. अगर आप भी इन पांच राज्यों में से किसी राज्य के निवासी हैं, तो ये खबर आपके लिए है. कोविड महामारी के बीच हो रहे इन चुनावों में चुनाव आयोग कोविड गाइडलाइंस का ध्यान रखेगा. ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और वोट डालने से पहले वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग लगाई जाएगी. मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखना होगा.
अगर आप वोट डालने वाले हैं तो कुछ अहम सवाल हैं जो आपके ज़हन में हो सकते हैं, जैसे कि अपना वोट डालने के लिए आपको कौन से दस्तावेज़ों की जरूरत होगी? थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार आने पर क्या आप वोट कर पाएंगे? अगर ऐसा हुआ तो आप वोट करने कैसे जाएंगे? तो चुनावों से जुड़े आज हम आपके सभी जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं यहां और बता रहे हैं कि किन 11 डाक्यूमेंट्स के जरिये होगी वोटर्स की पहचान.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सबसे पहली बात कि वोट करने के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है, ये बात तो आपको पता होगी ही. लेकिन आपको ये भी बता दें कि इसी के साथ वोटर आईडी कार्ड के अलावा चुनाव आयोग ने वोटरों की पहचान के लिए 11 डॉक्युमेंट्स की लिस्ट बताई है. अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो वोटर आईडी कार्ड के अलावा आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर इन 11 में से किसी भी दस्तावेज को भी दिखाकर वोट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : नए-नए वोटर बने हैं तो आपका Voter ID कार्ड पोस्ट से सीधे घर भेजेगा चुनाव आयोग; ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मनरेगा जॉब कार्ड
- फोटो के साथ बैंक पासबुक (बैंक या पोस्ट ऑफिस से जारी किया हुआ)
- हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
- स्मार्ट कार्ड (NPR ने जारी किया हो)
- पेंशन कार्ड (फोटो के साथ सेल्फ अटेस्टेड)
- सर्विस कार्ड (फोटो के साथ) (सेंट्रल, स्टेट, PSUs, या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी)
- आधिकारिक पहचान पत्र (सांसद, विधायक या पार्षद ने जारी किया हो)
पोलिंग बूथ पर वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. अगर पहली बार में बुखार निकला तो फिर दो बार और चेक किया जाएगा. अगर तीनों बार बुखार निकलता है तो ऐसे वोटरों को इंतजार करना होगा.हां, पोलिंग बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान आपको बुखार है तब भी आप मतदान कर सकते हैं, लेकिन आपको आखिरी घंटों में वोट डालने का मौका मिलेगा.
चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के मुताबिक, जिन लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार निकला, उन मतदाताओं को एक टोकन सर्टिफिकेट दिया जाएगा. ऐसे मतदाताओं को वोटिंग के अंतिम घंटों में वोट डालने की इजाजत दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं