अगले महीने यानी फरवरी, 2022 से पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं. ऐसे में मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखने और नए मतदाताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (Election commission of India) ने मतदाता सूची में शामिल नए मतदाताओं को पोस्ट के जरिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) भेजने का निर्णय लिया है. मंगलवार यानी 25 जनवरी से यह सुविधा शुरू की जा रही है, वो इसलिए क्योंकि आज की तारीख में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है.
मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'हम मतदाता पहचान पत्र लोगों को डाक से सीधे भेजना शुरू करेंगे. सेवा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू की जाएगी.' अधिकारी ने कहा कि आयोग नए मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ एक किट भी भेजेगा. उन्होंने कहा कि पैकेट में ईवीएम, मतदान का तरीका समेत अन्य जानकारियां होंगी. अधिकारी ने ये भी बताया कि इस साल के मतदाता दिवस की थीम 'हमारे मतदाताओं को सशक्त, सतर्क बनाना और सुरक्षा तथा सूचना प्रदान करना' है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें : वोटर ID को आधार कार्ड के साथ लिंक करना होगा जरूरी, जानें कैसे करना होगा- Guide
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदनअगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है या इस साल आप पहली बार मतदाता बन रहे हैं यानी कि आप 18 साल के हो गए हैं तो आपको बता दें कि आप ऑनलाइन अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं. नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आपको ऑनलाइन नामांकन एनरोलमेंट प्रोसेस के तहत गुजरना होता है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. इस सरकारी वेबसाइट में देश के चुनाव प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी मौजूद है. इसमें देश भर में आगामी चुनावों के लिए वोटर लिस्ट से लेकर चुनाव कार्यक्रम तक सब कुछ शामिल हैं. इसमें वोटरों के लिए गाइडलाइंस की एक सूची और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी एप्लीकेशन भी शामिल हैं.
नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको Form 6 चुनना होगा. फॉर्म को सर्च करने के लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल को चुनना होगा. 'नेशनल सर्विस' section के अंतर्गत एक नए वोटर आईडी कार्ड के लिए 'Apply Online' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ये आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर ले जाएगा.
ये भी पढ़ें : पहली बार वोटर बन रहे हैं तो अब वोटर ID के साथ मिलेगा चुनाव आयोग से एक पर्सनल लेटर, जानें क्यों
अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो- ECI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- National Voter Service Portal पर क्लिक करें.
- 'अप्लाई ऑनलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन ऑफ न्यू वोटर' पर क्लिक कर दें.
- जानकारी दर्ज कर लें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें.
- 'Submit' पर क्लिक करें.
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको आपकी दर्ज की गई ईमेल आईडी पर एक Email मिलेगा. इस Email में पर्सनल वोटर आईडी पेज का लिंक होगा, इस पर जाकर आप अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर पाएंगे, एक महीने के अंदर आपको आपका वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा.
- आपकी एक पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ.
- पहचान पत्र के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, PAN कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट.
- एड्रेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोन या फिर बिजली का बिल दे सकते हैं.
Video : रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आधार को वोटर आईडी से जोड़ने की बेचैनी क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं