विज्ञापन

बाजार बंद, सड़कों पर सन्नाटा, आज जुमे की नमाज, तुर्कमान गेट इलाके में कैसे हैं जमीनी हालात

तुर्कमान गेट पर तीसरे दिन भी बाजार बंद हैं, सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है. आज जुमे की नमाज के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं.

बाजार बंद, सड़कों पर सन्नाटा, आज जुमे की नमाज, तुर्कमान गेट इलाके में कैसे हैं जमीनी हालात
  • तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण को हटाकर मलबा साफ कर दिया गया है
  • रामलीला मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पुलिस पर पथराव से हिंसा भड़क गई थी
  • मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है और इलाके में भीड़ जुटने पर प्रतिबंध लगाया गया है
नई दिल्‍ली:

तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास बने अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया. मलबा भी यहां से हटा दिया गया है. हालात अभी वहां सामान्‍य बने हुए हैं. मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई, जब कई लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. ऐसे में आज भी यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पूरे इलाके में बीएनएस की धारा-163 लगी हुई है. तुर्कमान गेट के आसपास के बाजार आज भी बंद हैं. ऐसे में क्‍या फैज-ए-इलाही मस्जिद में आज जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत दी जाएगी?

आज जुमे की नमाज

जुमे की नमाज़ के मद्देनजर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आम लोगों को फैज-ए-इलाही मस्जिद में आज नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. शांति कमिटी के साथ पुलिस की बातचीत भी हुई है. इसके बाद शांति कमिटी के लोगों ने अपील की है कि आज जुमे की नमाज लोग घरों में ही पढ़ें. अगर किसी अन्‍य मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने जा रहे हैं, तो वह मस्जिद से सीधे घरों को जाएं.. मस्जिद के आसपास के एरिया में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. तुर्कमान गेट के आसपास की सड़कों पर बंद किया गया है. यहां दुकाने भी पिछले 2 दिनों से बंद हैं. ऐसे में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है, क्‍योंकि यहां के स्‍थानीय लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए भारी संख्‍या में यहां पहुंच सकते हैं.   

Latest and Breaking News on NDTV

सड़कों पर तीसरे दिन भी सन्‍नाटा

फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास से अतिक्रमण हटा दिया गया है और मलबा भी साफ कर दिया गया. लेकिन लोहे का मलबा अभी कुछ पड़ा हुआ है. इसे भी आज हटा लिया जाएगा. लेकिन तुर्कमान गेट के आसपास सन्‍नाटा पसरा हुआ है. ये ऐसा इलाका है, जहां सामान्‍य दिनों में आधी रात को भी चहल-पहल देखने को मिलती थी. लेकिन पिछले 3 दिनों से यहां हालात बिल्‍कुल उलट हैं. 

ये भी पढ़ें :- तुर्कमान गेट हिंसा के पांच किरदार जिन पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर, फैज-ए-इलाही मस्जिद में आज जुम्मे की नमाज पर रोक

Latest and Breaking News on NDTV

अब तक कितने लोगों के खिलाफ एक्‍शन?
  

तुर्कमान गेट बवाल मामले में 30 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई है. अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार और 10 से ज्यादा को हिरासत में लिया गया है. 400 से ज्यादा वीडियो फुटेज की जांच चल रही है. समाजवादी पार्टी सांसद मोहिबुल्ला नदवी को बुलाया जा रहा है. तुर्कमान गेट से जुड़े  मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद से भी पूछताछ होगी. बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद रामपुर सांसद तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद पर पहुंचे थे. तुर्कमान गेट के सामने हुए हंगामा के बाद रामपुर सांसद का एक वीडियो भी सामने आया है. 

ये भी पढ़ें :- तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पहचान, पुलिस ने एक को किया तलब

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turkman Gate, Faiz-e-Ilahi Mosque, Anti Encroachment Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com