Easy way to download YouTube Video: अगर आप YouTube से हाई-क्वालिटी वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई ऐप या सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है. एक आसान सा तरीका है, जिसमें सिर्फ URL में थोड़ा सा बदलाव करके आप वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप का झंझट नहीं रहता और आपका फोन या लैपटॉप भी सुरक्षित रहता है.
इस ट्रिक में आपको सिर्फ YouTube वीडियो के लिंक (URL) में एक छोटा सा बदलाव करना होता है. जब आप कोई वीडियो देखते हैं, तो उसके ऊपर ब्राउजर में एक लिंक दिखाई देता है. इसी लिंक में आपको 'youtube' शब्द से पहले सिर्फ “SS” जोड़ना होता है.

मान लीजिए आपके पास एक वीडियो का लिंक है:-
youtube.com/watch?v=xxxx
अब आपको इसे बदलकर ऐसे लिखना है:
ssyoutube.com/watch?v=xxxx
जैसे ही आप एंटर करेंगे, आपको एक नई वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जहां से आप वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.
इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि आप वीडियो को अपनी पसंद की क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं. जैसे आपको 360p, 720p और 1080p जैसी अलग-अलग क्वालिटी के ऑप्शन मिलते हैं. अगर आपका इंटरनेट धीमा है, तो आप कम क्वालिटी चुन सकते हैं, और अगर आपको हाई-क्वालिटी वीडियो चाहिए, तो आप 1080p ऑप्शन चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें - YouTube पर वीडियो अपलोड करने का सबसे सही समय क्या है? भारत में ज्यादा व्यूज़ पाने का पूरा फॉर्मूला
हालांकि यह तरीका आसान है, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हर वीडियो को डाउनलोड करना सही नहीं होता. कुछ वीडियो कॉपीराइट प्रोटेक्टेड होते हैं, जिन्हें डाउनलोड करना YouTube के नियमों के खिलाफ हो सकता है. इसलिए हमेशा वही वीडियो डाउनलोड करें, जो आपके पर्सनल इस्तेमाल के लिए हों या जिन पर कोई रोक न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं