CSK vs LSG IPL 2026, What written CSK star Urvil Patel chit:चेन्नई के चेपॉक मैदान पर गुजरात के बल्लेबाज का कोहराम देखने को मिला. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई. क्रीज पर आने के बाद से वह सिर्फ छक्कों में डील कर रहे थे. पहली 5 गेंदों पर उन्होंने 25 रन बटोर लिए थे. पारी में अधिकतर समय उनका स्ट्राइक रेट 500 के करीब रहा. लखनऊ के खिलाफ तूफानी फिफ्टी ठोकने के बाद इस बल्लेबाज ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर एक इमोशनल मैसेज लिखा हुआ था.
क्या लिखा था पर्ची पर
उर्विल की पर्ची पर पहले अंग्रेजी में लिखा था, दिस इज फॉर यू पापा. इसके बाद गुजराती में एक लाइन थी. 'पापा ये आपके लिए है'. उर्विल ने मोहम्मद शमी की गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अपना बैट जमीन पर रखा डाल दिया और हाथ जोड़ लिए. उर्विल ने अपना हेलमेट उतारा और फिर पर्ची दिखाई.

Photo Credit: Social Media Image
छक्कों की कर दी बरसात
उर्विल ने पहली 8 गेंदें जो खेली थी, उसमें उन्होंने छह छक्के लगाए थे. पहली गेंद पर सिंगल के बाद उन्होंने आवेश को लगातार तीन छक्के जड़े. इसके बाद उन्होंने दिग्वेश राठी के ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया. उर्विल 8 गेंदों पर 41 रन बना चुके थे.
आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक
उर्विल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए. यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्द्धशतक है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज हैं. केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड हैं.
उर्विल अपनी पारी की शुरुआती 8 गेंदों में छह छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज भी हैं. उर्विल की तूफानी बल्लेबाजी के चलते सीएसके ने छह ओवर के पावरप्ले में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए, जो इस लीग में टीम का पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उर्विल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 282 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 65 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें: Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल, CSK स्टार ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाया कोहराम
यह भी पढ़ें: CSK vs LSG IPL 2026: जेमी ओवरटन ने बरपाया कहर, 19 सालों में ऐसा कमाल दिखाने वाले चेन्नई के पहले पेसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं