विज्ञापन

विजय और तृषा पर सिंगर सुचित्रा का तंज, बोलीं- 'वह एक पैरासाइट, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं'

हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर सुचित्रा ने खुलकर बात की और यह साफ कर दिया कि वह विजय का समर्थन करती हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि वह तृषा की फैन नहीं हैं.  उन्होंने कहा, "मुझे तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं है...

विजय और तृषा पर सिंगर सुचित्रा का तंज, बोलीं- 'वह एक पैरासाइट, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं'
सिंगर सुचित्रा बोलीं- विजय पसंद लेकिन त्रिशा नहीं...
नई दिल्ली:

पिछले कुछ महीनों में विजय और तृषा कृष्णन को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है, जब उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी. इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब मार्च में विजय और तृषा को एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया. इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि विजय और तृषा दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन यह बात ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई. फिल्म जगत से जुड़े लोग इस पर अपनी राय साझा करने लगे. 

सुचित्रा ने अपने विचार साझा किए

हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर सुचित्रा ने इस स्थिति के बारे में खुलकर बात की और यह साफ कर दिया कि वह विजय का समर्थन करती हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि वह तृषा की फैन नहीं हैं.  फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मुझे तृषा बिल्कुल भी पसंद नहीं है. मैं यह बात निष्पक्ष होकर कहूंगी और इसे अपने फैसले पर हावी नहीं होने दूंगी. मुझे विजय बहुत पसंद है. मैं किसी का पक्ष लिए बिना ईमानदारी से अपनी राय दूंगी." 

यह भी पढ़ें- जब श्रीनगर में शूटिंग के दौरान शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया नाश्ता, 'ब्रांडी' में घोला अंडा और 

सिंगर ने विजय के निजी और राजनीतिक जीवन के बारे में भी बात की. उनके अनुसार, अभिनेता ने अपने आस-पास के महत्वपूर्ण लोगों से दूरी बना ली है. 'जब सफल लोग अकेले पड़ जाते हैं, तो परजीवी (पैरासाइट्स) उनकी जिंदगी में घुस आते हैं. विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को अकेला कर लिया है. वह अकेले हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कोई आत्म-मंथन नहीं किया है.' सुचित्रा ने आगे कहा कि विजय को अपने पिता फिल्म निर्माता एसए चंद्रशेखर के मार्गदर्शन से फायदा होगा, खासकर अब जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है.

पत्नी से तलाक

विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी थ., हालांकि इस मामले की खबर फरवरी में तब सार्वजनिक हुई, जब इसे चेंगलपट्टू परिवार कल्याण न्यायालय में सुनवाई के लिए मामला आया. उनकी पत्नी ने अपनी याचिका में कथित तौर पर 27 साल की शादी को खत्म करने के कारणों के रूप में बेवफाई और मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है. इस मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होनी है.

यह भी पढ़ें: वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं?

इस बीच, तृषा का निजी जीवन भी अतीत में सुर्खियों में रहा है. एक्ट्रेस ने कई साल पहले बिजनेसमैन वरुण मनियन से अपनी सगाई तोड़ दी थी और बाद में ऑनलाइन चल रही अटकलों पर बात करते हुए लिखा था, "हजारों तरह की अटकलें सुनकर मुझे मजा आ रहा है. अब इन बातों को यहीं खत्म होने दो दोस्तों. मैं खुश हूं, सिंगल हूं और शुक्रगुजार हूं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singer Suchitra, Singer Suchitra About Vijay, Singer Suchitra Contravesy, Singer Suchitra News, Singer Suchitra Tweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com