Google ने YouTube पर एक नया AI फीचर ‘Ask YouTube' शुरू किया है, जो वीडियो सर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. यह एक AI-पावर्ड टूल है, जिसमें यूजर सीधे सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें उसी हिसाब से जवाब और वीडियो मिलते हैं. अब आपको सिर्फ कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप पूरा सवाल पूछ सकते हैं और YouTube आपको ज्यादा सटीक और समझदारी भरे रिजल्ट दिखाएगा.

कैसे काम करता है यह नया टूल
‘Ask YouTube' एक इंटरैक्टिव सर्च सिस्टम है, जो टेक्स्ट और वीडियो दोनों का मिश्रण दिखाता है. जब आप कोई सवाल पूछते हैं, तो यह फीचर आपको स्टेप-बाय-स्टेप जवाब देता है, साथ में उससे जुड़े वीडियो भी दिखाता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप 3 दिन की रोड ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह आपको सिर्फ वीडियो की लिस्ट नहीं देगा, बल्कि पूरा प्लान बनाकर देगा, जिसमें जरूरी जानकारी और सुझाव शामिल होंगे.
रेगुलर सर्च से अलग
पहले YouTube पर सर्च करने पर आपको सिर्फ वीडियो की लिस्ट मिलती थी, लेकिन अब यह फीचर आपको समझदारी से चुने गए रिजल्ट देता है. यह वीडियो के खास हिस्सों, चैनल के नाम और टाइटल को भी हाइलाइट करता है, जिससे आपको सही जानकारी जल्दी मिल जाती है. इससे यूजर्स को अलग-अलग क्रिएटर्स को एक्सप्लोर करने में भी आसानी होती है.
Google Gemini से हुआ 'डिजिटल प्यार' और 56 दिनों की बातचीत...फिर एक दुखभरा अंत!
फॉलो-अप सवाल की सुविधा
इस फीचर की एक खास बात यह है कि आप एक सवाल पूछने के बाद उससे जुड़े और सवाल भी पूछ सकते हैं. यानी यह एक चैटबॉट की तरह काम करता है, जहां आप बातचीत करके अपनी जरूरत के हिसाब से जवाब पा सकते हैं. इसके अलावा, YouTube आपको कुछ अतिरिक्त सुझाव भी देता है, जिससे आप और बेहतर तरीके से कंटेंट खोज सकें.
अभी किन यूजर्स के लिए है उपलब्ध?
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और केवल United States में YouTube Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है. जो लोग इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा.
आगे क्या होगा बदलाव
Google का कहना है कि वह इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जिसमें नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी शामिल होंगे. इससे साफ है कि आने वाले समय में YouTube का सर्च एक्सपीरियंस और भी स्मार्ट और पर्सनल हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं