विज्ञापन

YouTube पर वीडियो अपलोड करने का सबसे सही समय क्या है? भारत में ज्यादा व्यूज़ पाने का पूरा फॉर्मूला

YouTube का एल्गोरिद्म वीडियो पोस्ट होने के बाद पहले 24-48 घंटों में मिलने वाले रिस्पॉन्स को बहुत महत्व देता है. अगर शुरुआती समय में वीडियो को ज्यादा क्लिक, लाइक और वॉच टाइम मिलता है, तो एल्गोरिद्म उसे और ज्यादा लोगों को दिखाने लगता है.

YouTube पर वीडियो अपलोड करने का सबसे सही समय क्या है? भारत में ज्यादा व्यूज़ पाने का पूरा फॉर्मूला

अगर आप YouTube पर ज्यादा व्यूज़ चाहते हैं, तो वीडियो पोस्ट करने का दिन और समय काफी मायने रखता है. क्योंकि जब तक वीडियो पोस्ट करने का सही समय आप क्रैक नहीं कर पाएंगे, तब तक आपके वीडियो पर व्यूज़ नहीं आएंगे. लेकिन ये बात भी ध्यान रखनी है कि हर चैनल की ऑडिएंस अलग होती है, इसीलिए वीडियो पर ज्यादा व्यूज़ पाने का टाइमिंग भी अलग हो सकता है. वैसे कई रिसर्च के अनुसार वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अपलोड किए गए वीडियो पर अक्सर ज्यादा व्यूज़ आते हैं. शनिवार को पोस्ट किए गए वीडियो अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा अच्छा परफॉर्म करते हैं और कई बार 20% तक ज्यादा व्यूज़ ला सकते हैं.

इसका कारण यह है कि वीकेंड पर लोग ज्यादा खाली होते हैं और YouTube देखने के लिए ज्यादा समय देते हैं. इसलिए इस समय अपलोड किए गए वीडियो को शुरुआती घंटों में ज्यादा व्यूज़ मिलते हैं, जिससे YouTube का एल्गोरिद्म उसे ज्यादा लोगों को दिखाने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

YouTube का सबसे अच्छा समय कब?
कई रिसर्च के मुताबिक दोपहर और शाम के समय अपलोड किए गए वीडियो को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. आम तौर पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच वीडियो अपलोड करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि उस समय लोग काम या पढ़ाई के बाद मोबाइल पर ज्यादा एक्टिव होते हैं.

कुछ डेटा यह भी बताता है कि गुरुवार से शनिवार के बीच दोपहर के समय वीडियो पोस्ट करने से शुरुआती 24 घंटों में लगभग 30% से ज्यादा व्यूज़ मिल सकते हैं. शनिवार को सबसे ज्यादा व्यूज़ आने के चांसेज रहते हैं, उसके बाद शुक्रवार और रविवार का नंबर आता है. बुधवार और गुरुवार भी कई चैनलों के लिए अच्छे दिन माने जाते हैं, जबकि मंगलवार के दिन सबसे कम व्यूज़ आते हैं. 

हालांकि हर चैनल की ऑडियंस अलग होती है. जैसे कुछ एजुकेशनल चैनलों पर हफ्ते के बीच के दिनों में ज्यादा व्यूज़ आते हैं, जबकि एंटरटेनमेंट और व्लॉग चैनलों पर वीकेंड ज्यादा अच्छा चलता है.

बता दें, YouTube का एल्गोरिद्म वीडियो पोस्ट होने के बाद पहले 24-48 घंटों में मिलने वाले रिस्पॉन्स को बहुत महत्व देता है. अगर शुरुआती समय में वीडियो को ज्यादा क्लिक, लाइक और वॉच टाइम मिलता है, तो एल्गोरिद्म उसे और ज्यादा लोगों को दिखाने लगता है. इसलिए ऐसे समय वीडियो पोस्ट करना बेहतर होता है जब आपके व्यूअर ऑनलाइन हों.

इसी वजह से कई सफल यूट्यूबर अपने चैनल के YouTube Studio Analytics में जाकर यह देखते हैं कि उनके दर्शक किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, और उसी समय वीडियो अपलोड करते हैं. इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने YouTube Studio Analytics में जाकर “When your viewers are on YouTube” वाला सेक्शन देखें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके दर्शक किस समय सबसे ज्यादा ऑनलाइन रहते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com