विज्ञापन

हिंदी फिल्मों की ये एक्ट्रेस हंस-हंस कर कमा गई 235 करोड़, मजाक उड़वाने की भारी कीमत वसूल करती हैं ये

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह ना केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी खूब नाम कमा चुकी हैं. आमिर, शाहरुख हों या कोई और इन्होंने हर बड़े कलाकार के साथ काम किया है.

हिंदी फिल्मों की ये एक्ट्रेस हंस-हंस कर कमा गई 235 करोड़, मजाक उड़वाने की भारी कीमत वसूल करती हैं ये
अर्चना पूरण सिंह की नेटवर्थ कितनी है?
Social Media
नई दिल्ली:

अर्चना पूरण सिंह किसी भी परिचय का मोहताज नहीं हैं. मिसेज ब्रिगैंजा हों या राजा हिंदुस्तानी की सौतेली मां वो जब बड़े पर्दे पर आईं उन्हें खूब प्यार मिला और जब छोटे पर्दें पर आईं तो भी खूब तारीफें मिलीं. छोटे पर्दे की बात करें तो श्रीमान-श्रीमति जैसे हिट शो का हिस्सा रहीं और जब बतौर जज अपनी दूसरी इनिंग की शुरुआत की तो भी छा गईं. बतौर जज उन्होंने छोटे पर्दे पर अपना दम दिखा दिया. क्योंकि वह किसी डांस शो में अपने कमेंट्स के लिए नहीं कॉमेडी शो में अपने जोरदार ठहाकों की वजह से सुर्खियों में रहीं. शो में कई बार उन पर ही मजाक बनाया जाता है कि हंस हंस के करोड़ों कमा गई. लेकिन ये बात कुछ गलत भी नहीं. अर्चना ने वाकई फिल्मी पर्दे से अलग छोटे पर्दे से भी मोटी कमाई की है और आज भी अपने उस मुकाम पर काबिज हैं.

कितनी है अर्चना पूरण सिंह की नेटवर्थ

अर्चना पूरण सिंह की नेटवर्थ 235 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिलहाल अर्चना पूरण सिंह कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स वाले शो का हिस्सा हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के लिए अर्चना पूरण सिंह को पर एपिसोड 10 से 12 लाख रुपये मिलते हैं. अर्चना शुरुआत से इस शो का हिस्सा नहीं हैं. अर्चना से पहले कपिल के शो में सिद्धू नजर आया करते थे. लेकिन सिद्धू कुछ समय के लिए गायब हुए तो अर्चना पूरण सिंह ने उनकी कुर्सी संभाली और फिर इस शो का हिस्सा बन गईं. अब नेटफ्लिक्स पर अर्चना और सिद्धू दोनों इस शो के स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आते हैं और दूसरे सेलेब मेहमानों के साथ बातचीत और हंसी-ठहाकों का तड़का लगाते हैं.

अर्चना पूरण सिंह की फैमिली में कौन कौन है?

अर्चना पूरण सिंह ने परमीत सेठी से साल 30, 1992 में शादी की. इस शादी से उनके दो बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी हैं. दोनों ही इंडस्ट्री अपनी जगह बनाने में जुटे हैं. फिलहाल ये फैमिली एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है जिसमें पूरा परिवार अलग-अलग जगह के खाने ट्राय करता और एक्सपीरियंस शेयर करता नजर आता है.

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने मौसी तो बेटे रणबीर कपूर ने भांजी के साथ किया रोमांस, देखें फिल्मी दुनिया का गजब कनेक्शन

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Archana Puran Singh Instagram, Archana Puran Singh Net Worth, Archana Puran Singh Age, Kapil Sharma Show, Netflix, Kapil Sharma Show Archana Puran Singh, Archana Puran Singh Movies, Archana Puran Singh TV Shows, Archana Puran Singh Parmeet Sethi, Parmeet Sethi Net Worth, Archana Puran Singh Youtube Channel, Archana Puran Singh Photos, Kapil Sharma Episodes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com