विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2016

यूएस ओपन : सानिया मिर्ज़ा और बारबरा स्ट्रायकोवा की जोड़ी बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

यूएस ओपन : सानिया मिर्ज़ा और बारबरा स्ट्रायकोवा की जोड़ी बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त
न्यूयार्क: दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और उनकी चेक जोड़ीदार बारबरा स्ट्रायकोवा अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयताप्राप्त कैरोलीन गार्शिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई हैं.

फ्रेंच जोड़ी ने सानिया और बारबरा को 69 मिनट में 7-6, 6-1 से हराया, और इस हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई, क्योंकि भारत के रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस और साकेत माइनेनी अपने-अपने मैच पहले ही हार चुके हैं.

पहले सेट में दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे की सर्विस तोड़ी, और उसके बाद दोनों ही जोड़ियां अपनी-अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट को टाइब्रेकर तक ले गईं, लेकिन सातवीं वरीयता प्राप्त सानिया और स्ट्रायकोवा की जोड़ी मिनी सर्विस ब्रेक में हार गई.

दूसरा सेट फ्रेंच जोड़ी ने बेहद आसानी से जीत लिया, जिसने पहले 5-0 की बढ़त बना ली, और आखिरकार 6-1 से सेट अपने नाम कर लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्ज़ा, सानिया मिर्जा, बारबरा स्ट्रायकोवा, सानिया मिर्जा - बारबरा स्ट्रायकोवा, यूएस ओपन, अमेरिकन ओपन, महिला युगल, Sania Mirza, Barbora Strycova, US Open, Women's Doubles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com