- अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने और होर्मुज से नाकेबंदी हटते ही अच्छी खबर सामने आई है
- LNG लेकर आ रहा माल्टा के झंडे वाला सुपरटैंकर LNGC दिशा शिप भरूच के दहेज बंदरगाह पहुंचा
- 62,370 मीट्रिक टन गैस लोड जहाज 19 जून 2026 को दहेज पोर्ट पहुंचा
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने और होर्मुज से नाकेबंदी हटते ही अच्छी खबर सामने आई है. 62,370 मीट्रिक टन LNG लदा शिप भारत पहुंच गया है. LNG लेकर आ रहा माल्टा के झंडे वाला सुपरटैंकर LNGC दिशा शिप गुजरात में भरूच के दहेज बंदरगाह पहुंचा. बता दें कि ईरान-अमेरिका पीस डील के बाद भारत आने वाला यह पहला लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) जहाज है, जो हॉर्मुज पार कर भारत पहुंचा है. हजारों टन गैस भारत आने से LPG सप्लाई में बड़ी राहत मिलेगी.
LNG वाला शिप भारत पहुंचा
दहेज पोर्ट पर एलएनजी लगे शिप का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. हजारों टन एलएनजी भारत आने से पिछले साढ़े तीन महीने से चले आ रही उस तनावपूर्ण स्थिति का अंत हो गया है, जिसकी वजह से हजारों जहाज समुद्र में फंसे थे. 2 मार्च से कतर के रास लाफान पोर्ट पर 62,370 मीट्रिक टन LNG से लदा यह शिप फंसा हुआ था.

मार्च से कतर पोर्ट पर फंसीं थी हजारों टन गैस
ईरान-अमेरिका संघर्ष की वजह से यह भारत नहीं आ पा रहा था. हालात इतने खराब थे कि शिप कब भारत पहुंचेगा ये भी नहीं पता था. दरअलल ईरान-अमेरिका के बीच सैन्य संघर्ष की वजह से यह समुद्री व्यापार मार्ग एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया था. लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद ये जहाज 15 जून को खुले होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आगे बढ़ा और आज भारत पहुंच गया. जरूरी नेचुरल गैस के सुरक्षित पहुंचने से साफ हो गया है कि वैश्विक जलक्षेत्र में कूटनीतिक शांति बहाल हो गई है.

करीब साढ़े तीन महीने बाद भारत पहुंचा LNG वाला शिप
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से ये हजार लगभग साढ़े तीन महीने तक फंसा रहा. अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य (strait of Hormuz) से भारत पहुंचने वाला पहला ये पहला शिप है. LNGC दिशा का रजिस्ट्रेशन माल्टा के वैलेटा पोर्ट पर हुआ था. ये शिप 1 मार्च 2026 को कतर के रास लाफान पहुंचा था. 2 मार्च 2026 को LNG कार्गो लोड किया गया. LNG लोड होने के बाद ये वहीं फंस गया था.62,370 मीट्रिक टन गैस लोड जहाज 19 जून 2026 को ये दहेज पोर्ट पहुंचा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं