विज्ञापन

बेटे को ढूंढने के लिए खुद जसोला के नाले में उतर गया था पिता, मगर 4 दिन बाद जिगर का टुकड़ा नहीं उसका शव मिला

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नाले में पानी का तेज बहाव और मुश्किल परिस्थितियां बचाव टीमों के सामने बड़ी चुनौती थीं. ऐसे में फायर सर्विस, एनडीआरएफ और बोट क्लब की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया.

बेटे को ढूंढने के लिए खुद जसोला के नाले में उतर गया था पिता, मगर 4 दिन बाद जिगर  का टुकड़ा नहीं उसका शव मिला
जसोला में तीन दिन पहले नाली में गिरे बच्चे का शव बरामद किया गया.
  • दिल्ली के जसोला में 15 साल का छात्र मिथुन एक खुले नाले में गिर गया था उसका शव आज बरामद किया गया
  • बच्चे की तलाश शनिवार से चल रही थी और मंगलवार को नाले से उसका शव बरामद किया गया
  • मिथुन आठवीं क्लास का छात्र था और घटना के समय स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुआ था
नई दिल्ली:

दिल्ली के जसोला में खुले नाले में गिरे 15 साल के बच्चे का शव 4 दिन बाद बरामद हुआ है. शनिवार से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी  लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. मंगलवार को बच्चे का शव नाले से बरामद किया जा सका. शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को घटना की सूचना दी गई. फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. तीन दिन निकल गए लेकिन बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल सका. बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बेबस पिता अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढने खुद ही कचरे में उतर पड़ा. बेटे मिथुन को खोजने के लिए पिता काले पानी वाले उस खुले नाले में उतर गया, जिसमें उनका बच्चा स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए गिर गया था. बच्चा हादसे के पहले स्कूल जाने वाला था. वह यूनिफॉर्म में था. अचानक वह नाले में गिर गया.

जब 15 साल के बेटे का पिता चेहरे पर मायूसी समेटे नाले में उतरा तो ऐसा मंजर बना, जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, अब उसी बेटे का शव मिला है, जिसे उसने बड़े नाजों से पाला था.
Latest and Breaking News on NDTV

पतंग के पीछे दौड़ते-दौड़ते नाले में गिरा बच्चा

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला गांव में शनिवार सुबह पतंग के पीछे भागते समय 15 साल का मिथुन एक खुले नाले में जा गिरा था. पिछले चार दिनों से बच्चे की तलाश की जा रही थी. आखिरकार मंगलवार को बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

शनिवार से लापता, 4 दिन बाद मिला शव

 मिथुन  आठवीं क्लास का छात्र था. शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह लापता हो गया था. उसके परिवार और अधिकारियों को शक हुआ कि वह घर के पास के नाले में गिर गया है. बच्चे का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. दिल्ली के जसोला इलाके में रहकर बच्चे के पिता  में मजदूरी का काम करता है.

लापरवाही के आरोप में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दक्षिण-पूर्वी (सेंट्रल) जोन के एक जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया. MCD ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

4 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

 फायर विभाग के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया और हर संभावित जगह पर बच्चे की तलाश की. रेस्क्यू ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए मौके पर बोट क्लब की टीम और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंचीं. अधिकारियों और तमाम रेस्क्यू टीमों की कोशिशों के बाज आज बच्चे का पचा चल सका. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नाले में पानी का तेज बहाव और मुश्किल परिस्थितियां बचाव टीमों के सामने बड़ी चुनौती थीं. ऐसे में फायर सर्विस, एनडीआरएफ और बोट क्लब की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Jasola, Open Drain, Open Drain Accident, NDRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com