विज्ञापन

LIVE: बिहार के छात्र प्रदर्शन में मचा बवाल, CM आवास की ओर मार्च, प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर बैरिकेडिंग को तोड़ा

पटना में आज छात्रों ने महाआंदोलन का ऐलान क‍िया है. इसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है. 

पटना: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में गांधी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ते हुए छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारी छात्र जेपी गोलंबर बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए. इसके बाद पुल‍िस और छात्र आमने-सामने आ गए. मौके पर भारी पुल‍िस बल तैनात है. आंदोलन में शामि‍ल एक छात्रा ने कहा, ''इतने द‍िनों से हम अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. जब हम अपनी बात मनवाने के ल‍िए बातचीत करने के ल‍िए आगे बढ़ते हैं तो ये सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज करती है और वॉटर कैनन चलाती है. ये अब नहीं चलेगा.'' 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन दिया है. छात्र नेताओं ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की है. साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री से भी बातचीत करवाने की बात कही है. 

सोमवार को हुई थी बैठक

सोमवार को पटना के डीएम कुंदन कुमार ने छात्र नेताओं सौरव कुमार और दिलीप कुमार को बातचीत के लिए बुलाया था. बैठक के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री से मुलाकात होने की उम्मीद कम है. वहीं, छात्र नेता सौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 25 अगस्त को प्रस्तावित महाआंदोलन हर हाल में जारी रहेगा. छात्रों ने ऐलान किया था कि 25 अगस्त को सुबह 10 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च निकाला जाएगा. 

तेजस्‍वी यादव ने सरकार को घेरा

तेजस्‍वी यादव ने मंगलवार को कहा, ''बिहार पेपर लीक और बेरोज़गारी का धुरी बन गया है. बार-बार परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक होने की वजह से छात्र विरोध तो करेंगे ही, क्योंकि उनका वर्तमान और भविष्य दांव पर लगा है. सरकार के अंदर मौजूद भ्रष्ट अधिकारी या बड़े रैकेट ही पेपर लीक करवाते हैं. ऊपर से इनकी भाषा इतनी अमर्यादित अहंकारी और अभद्र है कि छात्रों को कुत्ता बोल रहे है.'' 

तेजस्‍वी ने कहा, ''बिहार में किसी भी एक परीक्षा का नाम बताइए- चाहे वह मैट्रिकुलेशन हो, इंटरमीडिएट हो, BPSC हो, पुलिस भर्ती हो या कोई और—जिसका पेपर लीक न हुआ हो. बिहार में किसी भी अधिकारी के ख़िलाफ़ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई? छात्र कब तक परेशान होते रहेंगे? कब तक उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? इसलिए लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन तो होगा ही.''

यह भी पढ़ें-  TRE-4 भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन तेज, छात्र नेता दिलीप की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Students Protest, Patna News, Patna Students Protest, Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com