How To Include Moringa In Daily Diet In Hindi: मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है. इसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना. दरअसल आजकल की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. अच्छी सेहत के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स और महंगी चीजें खरीदते हैं, लेकिन कई बार हमारे किचन और आसपास ही ऐसी चीजें छिपे हैं जिनके बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं होती. ऐसा ही एक सुपरफूड है मोरिंगा.
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मोरिंगा को आज पूरी दुनिया एक 'सुपरफूड' मान रही है. इसमें संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी, गाजर से ज्यादा विटामिन ए और दूध से कई गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. अगर आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 4 आसान और स्वादिष्ट तरीके.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मोरिंगा को डाइट में शामिल करने के आसान तरीके-
1. मोरिंगा की चाय-
अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करना चाहते हैं, तो मोरिंगा टी एक बेहतरीन ऑप्शन है.
कैसे बनाएं- एक कप पानी में मोरिंगा की सूखी पत्तियां या एक चम्मच मोरिंगा पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें. अब इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिला लें. यह चाय न सिर्फ आपके शरीर को डिटॉक्स करती है, बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखती है.

स्वाद और सेहत से भरपूर है मोरिंगा. Photo Credit: Canva
2. स्मूदी या जूस-
आजकल जिम जाने वाले या फिट रहने की चाह रखने वाले लोग स्मूदी बहुत पसंद करते हैं. आप मोरिंगा को स्मूदी या जूस में भी शामिल कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- अपनी मनपसंद फ्रूट स्मूदी, केला, सेब या पालक बनाते समय उसमें आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिला लें.
अगर आप जूस पीने के शौकीन हैं, तो आप लौकी या आंवले के जूस में भी मोरिंगा पाउडर मिला सकते हैं.
3. मोरिंगा रोटी-
अगर आप रोज खाई जाने वाली रोटी को सुपर-हेल्दी बनाना चाहते हैं , तो मोरिंगा को एड कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- गूंथने से पहले गेहूं के आटे में 1 से 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर अच्छी तरह मिला लें. अब इस आटे की नरम रोटियां या परांठे बनाएं.
4. मोरिंगा सूप-
बदलते मौसम में शाम के वक्त या डिनर से पहले गरमा-गरम सूप पीना किसे पसंद नहीं. बारिश में खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप सूप का सेवन कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- आप टमाटर, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप जो भी घर में बनाते हैं, उसमें उबलते वक्त मोरिंगा की फ्रेश पत्तियां या पाउडर डाल दें. सूप का गाढ़ापन और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें- गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 प्रोबायोटिक फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं