- दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
- भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है.
- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
मॉनसून की झमाझम बारिश उत्तर और मध्य भारत में हो रही है. दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से भी मौसम बदल गया है. कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है. दिल्ली में कल बारिश की वजह से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई थी. जबकि आज भी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में सुबह हल्की धुंध देखी गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में 25 अगस्त को अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बने कम दवाब की वजह से लगातार उत्तर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे से अलग-अलग जिलों में हुई झमाझम बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते अच्छी बारिश की संभावना है.
मंगलवार को 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को 20 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब की वजह से उत्तर पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में अच्छी बरसात हो रही है.
यहां क्लिक करके देखिए अपने राज्य के मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश
दिल्ली-NCR में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद के कई इलाकों में 25 अगस्त को सुबह से ही बारिश हो रही है. दिल्ली में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इससे पहले सोमवार को सुबह से ही दिल्ली में हुई तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा और यहां उमस भरी गर्मी का असर खत्म हुआ. दिल्ली, नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति देखी गई. गुरुग्राम में बारिश की वजह से कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसी तरह के आदेश हैं. बारिश की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2026
वीडियो शांति पथ से है। pic.twitter.com/u5LvnATUzN
उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश
उत्तर प्रदेश में भी बीते 4 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है. यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. प्रयागराज, बनारस, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, कानपुर, अयोध्या, झांसी, ललितपुर, नोएडा और गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. गंगा नदी में उफान जैसी स्थिति बनी हुई है. बनारस और प्रयागराज में लोगों को घाट किनारे नहीं जाने का अलर्ट किया है. यूपी के 19 जिले बीते 48 घंटे में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए हैं.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश
मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने मंगलवार को अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबलपुर, भोपाल, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. एमपी के 22 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से नर्मदा और बेतवा नदी उफान पर चल रही है. नर्मदा के घाट किनारे जाने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसी तरह से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश की स्थिति बन रही है. रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, सरगुजा, बस्तर में बारिश की स्थिति आज बन रही है. छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में आज बारिश की स्थिति बन रही है.
उत्तराखंड-हिमाचल में येलो अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल में बारिश की वजह से 98 सड़कें बंद चल रही है, लैंडस्लाइड की वजह से कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलो में सड़कें बंद हैं. मंगलवार को शिमला, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, सोलन, हमीरपुर, मंडी, ऊना और कांगड़ा जिलों में बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल,ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में अगले 24 घंटे बारिश की स्थिति बन रही है.
बंगाल की खाड़ी में दवाब की वजह से बारिश
बंगाल की खाड़ी में दवाब की वजह से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में मॉनसून फिलहाल इस हफ्ते पूरी तरह से एक्टिव रहने की संभावना है. यानि अगले कुछ दिनों तक राज्य में तेज बारिश हो रही है.
ये भी पढे़ंः VIDEO: बारिश को झेल नहीं पाया दिल्ली का ये स्कूल, भरभराकर गिरी दीवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं