विज्ञापन

होर्मुज खुला या बंद? ट्रंप के दावे और ईरान की शर्तों ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका‑ईरान में भ्रम की स्थिति बनी है. ट्रंप के इसे खुला बताने के दावे के बीच ईरान ने सिर्फ कमर्शियल जहाजों को अनुमति दी और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने पर इसे फिर बंद करने की चेतावनी दी.

होर्मुज खुला या बंद? ट्रंप के दावे और ईरान की शर्तों ने बढ़ाया कन्फ्यूजन
नई दिल्ली:

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इसे 'खुला' बताए जाने के दावे और ईरान की शर्तों ने स्थिति को और जटिल कर दिया है. एक ओर जहां बातचीत की संभावनाएं जताई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों की बयानबाजी में तीखी टकराहट साफ दिख रही है.

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रही, तो ईरान किसी भी वक्त होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से बंद कर सकता है. यह बयान ट्रंप के उस दावे के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य दोबारा खोल दिया गया है.

गालिबफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए मार्ग और अनुमति ईरानी प्राधिकरणों द्वारा तय की जाएगी, न कि सोशल मीडिया या राजनीतिक बयानों से. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'अगर नाकाबंदी जारी रही, तो होर्मुज खुला नहीं रहेगा.'

Latest and Breaking News on NDTV

कमर्शियल जहाजों को ही अनुमति

इससे पहले ईरान ने घोषणा की थी कि युद्धविराम की शेष अवधि के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट को केवल वाणिज्यिक (कमर्शियल) जहाजों के लिए खोला गया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यह अनुमति ईरान के पोर्ट एंड मैरिटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा निर्धारित समन्वित मार्गों के तहत होगी. सैन्य जहाजों को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- क घंटे में 7 दावे, सभी झूठे... डोनाल्‍ड ट्रंप के 'होर्मुज नाकाबंदी' वाले बयान पर बोला ईरान

ट्रंप का रुख सख्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी. उन्होंने दावा किया कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है.

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम सौंप दिया है, हालांकि ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

'एक घंटे में सात झूठ' का आरोप

गालिबफ ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'एक घंटे में सात झूठे दावे' किए हैं. हालांकि उन्होंने इन दावों का विस्तार से उल्लेख नहीं किया, लेकिन संकेत दिया कि अमेरिकी बयानों और जमीनी हकीकत में बड़ा फर्क है.

यह भी पढ़ें- क्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात

क्यों अहम है होर्मुज

होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है. हाल के संघर्षों के दौरान इसके आंशिक रूप से बंद रहने से वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हुआ है. हालांकि ईरान ने कमर्शियल जहाजों के लिए रास्ता खोलने की घोषणा की है, लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार कई शिपिंग कंपनियां अब भी स्पष्ट सुरक्षा गारंटी का इंतजार कर रही हैं. कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि ट्रंप के दावे और ईरान की शर्तों के बीच यह कन्फ्यूजन तब तक बना रह सकता है, जब तक दोनों देशों के बीच किसी ठोस समझौते पर सहमति नहीं बनती.

लेखक के बारे में
img
सत्यम बघेल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Strait Of Homurz, Strait Of Hormuz Open, Hormuz Canal, Iran US Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com