वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में आदित्य ने इटली के टोमासो ओरलैंडो को 5:0 से हराकर मेंस 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके साथ आदित्य मेडल सुनिश्चित करने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बन गए. सेमीफाइनल में आदित्य का मुकाबला अजरबैजान के निहात गासिमोव से होगा.
भारतीय महिलाओं में मेघा श्योकंद (महिलाओं का 80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (महिलाओं का 80+ किलोग्राम) पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल सुनिश्चित कर चुकी हैं. मोंटेनेग्रो के बुडवा में मेंस 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मौसम सुहाग को इंग्लैंड के यशुआ फ्लेमिंग के खिलाफ 0:5 से हार का सामना करना पड़ा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेंस 50 किलोग्राम वर्ग में अमन देव को जॉर्जिया के शालवा बेरिद्जे से 0:5 से शिकस्त मिली, जबकि लक्षु को यूएसए के मार्ले मैकनीली के खिलाफ 0:5 से हार झेलनी पड़ी. इससे पहले शुक्रवार को, मेघा श्योकंद ने तुर्की की मेलिसा एरोग्लू को 5:0 से हराकर विमेंस 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसके साथ इस चैंपियनशिप में मेडल पक्का करने वाली दूसरी भारतीय बनीं.
विमेंस में प्राची ने पक्का किया पहला मेडल
वहीं, प्राची टोकस ने विमेंस 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए पहला मेडल पक्का किया था. एशियन अंडर-19 चैंपियन प्राची ने कनाडा की एली चार्टियर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी मेडल की उम्मीदों को कायम रखा.
प्राची ने चार्टियर के खिलाफ दोनों राउंड में दबदबा बनाए रखा. पहले राउंड में चार्टियर को एक बार और दूसरे राउंड में दो बार 'काउंट' (रेफरी द्वारा गिनती) मिला, जिसके बाद भारतीय बॉक्सर को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया.
इससे एक दिन पहले, उन्होंने समोआ की कीली पेरेज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. मंगलवार देर शाम क्वार्टर फाइनल में, टोकस ने पेरेज के खिलाफ तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा. पेरेज ने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप के 80 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था.
इससे पहले, महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हिमांशी को आयरलैंड की एलेन जॉयस के खिलाफ 1:4 से हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार रात, महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में अंशिका का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया, जो चीन की शेंगजी गोंग के खिलाफ रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से हार गईं.
यह भी पढ़ें- NDTV Exclusive: जैवलिन में दुनिया पर राज करने की तैयारी! नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक को लेकर बता दिया अगला लक्ष्य
यह भी पढ़ें- Para Games: 46% कम खिलाड़ी, फिर भी 30 गोल्ड और 114 मेडल, एशियाई पैरा खेलों में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- जापान के लिए मां ने दिया दो दिन का चूरमा, नीरू ढांडा ने सुनाई एशियन गेम्स में तिरंगे वाली भावुक कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं