विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट बनेगा, मैजेंटा लाइन विस्तार के 89 KM में 65 स्टेशन, नोएडा में बॉटैनिकल गार्डन से इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक तक दौड़ेंगी ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन मैजेंटा लाइन मेट्रो विस्तार में जुटा है. सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, सेंट्रल विस्टा एरिया जैसे दिल्ली के महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान को भी इससे कनेक्टिविटी मिलेगी.

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट बनेगा, मैजेंटा लाइन विस्तार के 89 KM में 65 स्टेशन, नोएडा में बॉटैनिकल गार्डन से इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक तक दौड़ेंगी ट्रेनें
Delhi Metro route Magenta Line extension
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे रूट पर इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक मेट्रो कॉरिडोर पर काम चल रहा है.  चौथे फेज के इस कॉरिडोर से मैजेंटा लाइन की लंबाई कुल 89 किलोमीटर हो जाएगी. ये पिंक लाइन को पछाड़कर दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट हो जाएगा. मैजेंटा लाइन विस्तार के बाद ये पूरी मेट्रो लाइन नोएडा के बॉटैनिकल गार्डन से दिल्ली के इंद्रलोक तक चलेगी. इस पूरे मेट्रो रूट पर 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 अंडरग्राउंड होंगे. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की किसी भी एक लाइन पर ये सबसे अधिक संख्या है. इस 89 किमी लंबे कॉरिडोर में ड्राइवरलेस मेट्रो चलेंगी. केंद्रीय सचिवालय, सराय रोहिल्ला से लेकर झंडेवालान मंदिर, सेंट्रल विस्टा एरिया तक लंबी कनेक्टिविटी मिलेंगी. 

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो का अपडेट

दिल्ली मेट्रो के  इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर (फेज-4, 5-A) का 12.4 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर को केंद्रीय कैबिनेट से हाल ही में मंजूरी मिली है. सराय रोहिल्ला से शुरू ये रूट मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है. दिल्ली मेट्रो ने 12.4 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर के लिए सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन पर डायफ्राम वॉल के निर्माण शुरू किया है. यहां सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, झंडेवालान मंदिर, इंडिया गेट, अरुण जेटली स्टेडियम, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा एरिया जैसे दिल्ली के अहम इलाके जुड़ जाएंगे. 

इस कॉरिडोर के 10 स्टेशन

1. इंद्रलोक रेड लाइन और ग्रीन लाइन के साथ इंटरचेंज
2. दया बस्ती
3. सराय रोहिल्ला (रेलवे स्टेशन से कनेक्टिविटी)
4. अजमल खान पार्क
5. झंडेवालान मंदिर
6. नबी करीम (मैजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज)
7. नई दिल्ली (येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनेक्ट)
8. दिल्ली गेट, एलएनजेपी अस्पताल - वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह) के साथ इंटरचेंज
9. दिल्ली सचिवालय, आईजी स्टेडियम
10. इंद्रप्रस्थ (ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज)

केंद्रीय सचिवालय पर बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज

मैजेंटा लाइन विस्तार के बाद सेंट्रल दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन की तस्वीर भी बदलेगी. ये मेट्रो अभी स्टेशन येलो लाइन और वायलेट लाइन के बीच एक जंक्शन है. मैजेंटा लाइन का नया विस्तार आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ और सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर तक हो जाएगा. इससे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन येलो, वायलेट और मैजेंटा लाइन की कनेक्टिविटी देने वाला पहला ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा. रोजाना सेंट्रल विस्टा और सरकारी विभागों के 60 हजार कर्मचारियों और दो लाख मेहमानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 10 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट का उद्घाटन किया गया था, जो मैजेंटा लाइन (लाइन-8) के उत्तरी हिस्से का विस्तार है. इस रूट पर 340 खंभे के पास मेट्रो ट्रैक लगभग 28.4 मीटर की ऊंचाई होगा, जो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे ऊंचे ट्रैक प्वाइंट भी है. इस लाइन से मंगोलपुरी, भलस्वा, हैदरपुर, रोहिणी के यात्रियों को सीधे येलो लाइन, रेड लाइन और पिंक लाइन के लिए आसान इंटरचेंज मिला है. इससे नोएडा और साउथ दिल्ली का सफर आसान बना है.

दीपाली चौक से मजलिस पार्क मेट्रो रूट

1. दीपाली चौक
2. मधुबन चौक, पीतमपुरा (रेड लाइन इंटरचेंज)
3. उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार 
4. हैदरपुर गांव 
5. हैदरपुर बादली मोड़  (समयपुर बादली रूट के लिए इंटरचेंज) के साथ इंटरचेंज
6. भलस्वा 
7. मजलिस पार्क पिंक लाइन मेट्रो इंटरचेंज

दिल्ली मेट्रो फेज-4 का जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग 

दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पूरा प्रोजेक्ट कुल 29 किलोमीटर लंबा है.इसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक-मजलिस पार्क रूट बन चुके हैं. मजलिस पार्क से आरके आश्रम और बीच काम चल रहा है. इस कॉरिडोर के सभी 22 स्टेशन होंगे. 

1. जनकपुरी वेस्ट ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा) के साथ इंटरचेंज
2. कृष्णा पार्क एक्सटेंशन 
3. केशोपुर 
4. पश्चिम विहार 
5. पीरागढ़ी ग्रीन लाइन (इंद्रलोक/कीर्ति नगर-बहादुरगढ़) का इंटरचेंज
6. मंगोलपुरी 
7. वेस्ट एन्क्लेव 
8. पुष्पांजलि 
9. दीपाली चौक
10. मधुबन चौक / पीतमपुरा -रेड लाइन के साथ इंटरचेंज
11. प्रशांत विहार 
12. उत्तर पीतमपुरा 
13. हैदरपुर बादली मोड़ (येलो लाइन के साथ इंटरचेंज)
14. भलस्वा 
15. मजलिस पार्क (पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज) 
16. आजादपुर (येलो और पिंक के साथ ट्रिपल इंटरचेंज) 
17. अशोक विहार 
18. डेरावल नगर 
19. घंटाघर 
20. पुलबंगश - रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल) के साथ इंटरचेंज
21. सदर बाजार (एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार)
22. रामकृष्ण आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन के साथ बड़ा इंटरचेंज टर्मिनल)

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनें इंटरकनेक्ट

इस लाइन से दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनें इंटरकनेक्ट होंगी, यात्री रेड, ब्लू, ग्रीन, येलो, पिंक, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस में किसी भी दिल्ली मेट्रो लाइन पर आसानी से इंटरचेंज कर पाएंगे. नोएडा और नॉर्थ, वेस्ट दिल्ली का सीधा लिंक होगा. नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से यात्री बिना ट्रेन बदले सीधा पीतमपुरा, आजादपुर और पुरानी दिल्ली के इलाकों तक पहुंच सकेंगे. सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव घटेगा. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Magenta Line Extension, Central Secretariat Metro Station, Botanical Garden Metro Extension, Magenta Line Extension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com