वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 मैच खेलने के लिए भारत पहुंच चुकी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीज 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. पहले वनडे सीरीज खेला जाएगा, फिर 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे. भारत के दौरे पर पहले वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खेलेगी फिर टी20 सीरीज खेला जाने वाला है. दोनों सीरीज को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है. ऐसे में जानते हैं ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में जो पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेलने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी
15 साल के युवा दिग्गज पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था. अबतक वैभव ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह टी-20 सीरीज वैभव के लिए काफी अहम होने वाला है. हाल ही में हुए अफगानिस्तान और जापान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को खेलने के मौका नहीं मिल पाया था.
मयंक यादव
मयंक यादव भी पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगे. मयंक ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल किया है. मयंक चोट से ज्यादा परेशान रहे हैं जिसके कारण उन्हें लगातार टीम से अंदर-बाहर रहना पड़ा है. ऐसे में यह सीरीज मयंक यादव के लिए काफी अहम होने वाला है. मयंक ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर अबतक 9 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.
प्रिंस यादव
23 साल के प्रिंस यादव के लिए यह पहला मौका होगा, जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेंगे. प्रिंस ने अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं. प्रिंस भारत के सबसे उभरते हुए तेज गेंदबाज में से एक हैं.
नितीश कुमार रेड्डी
नितीश कुमार रेड्डी भी पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेंगे. नितीश ने अब तक भारत के लिए 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और कुल 91 रन बनाए हैं, नितीश ने एक अर्धशतक भी जमाए हैं. गेंदबाजी में उनके नाम 9 विकेट दर्ज है. नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या के बाद भारत के दूसरे एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं जो अपने खेल से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. टी-20 सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी पर भी सबकी नजर रहेगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव
ये भी पढ़ें- एशियाड के क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम श्रेयस अय्यर? जानें नॉकआउट राउंड की तमाम डिटेल
ये भी पढ़ें- 24 साल से भारत में जीत को तरस रहा वेस्टइंडीज, सीरीज से पहले हेड कोच ने बताया जीत का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं