विज्ञापन

ममता बनर्जी की बैठक में जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, शीशे तोड़े

हुगली के उत्तरपाड़ा में टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर कथित हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वह ममता बनर्जी की मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में यह घटना हुई है.

ममता बनर्जी की बैठक में जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, शीशे तोड़े
पश्चिम बंगाल में विधायक कुणाल घोष पर हमला
  • ममता बनर्जी की मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे विधायक कुणाल घोष पर हमला हुआ है.
  • हुगली में यह घटना हुई है. अचानक से उनकी गाड़ी पर अंडे मारे गए और शीशे तोड़ दिए गए.
  • घटना के बाद कुणाल घोष ममता बनर्जी की मीटिंग में शामिल होने से पहले ही कोलकाता लौट गए.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आ रही है. ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक कुणाल घोष पर कथित हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वह श्रीरामपुर में होने वाली बैठक के लिए निकले थे. हुगली के उत्तरपाड़ा में यह घटना हुई है. विधायक कुणाल घोष को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है. घटना के बाद वह बैठक में शामिल नहीं हुए और वापस कोलकाता लौट आए हैं. बता दें कि ममता बनर्जी शाम 4 बजे हुगली में एक रैली को संबोधित करेंगी. इस रैली में उन्होंने अपने गुट के सभी विधायकों सांसदों और अन्य नेताओं को बुलाया था. लेकिन उससे पहले विधायक पर कथित हमले की घटना हुई है.

हुगली में हुआ हमला 

हुगली में विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर उस समय हमला हुआ, जब वह ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे. अचानक से उनकी गाड़ी रोकी गई, जिसके बाद गाड़ी पर अंडे मारे गए. शीशे भी तोड़े गए. इस दौरान विधायक कुणाल घोष गाड़ी में ही शामिल थे. हालांकि उनके ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा और वापस उसे कोलकाता की तरफ से ले गए. क्योंकि गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था.

ममता बनर्जी ने हमले की निंदा 

विधायक कुणाल घोष पर हमले की ममता बनर्जी ने निंदा की है. उन्होंने कहा 'सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं, पुलिस हमारे लोगों को श्रीरामपुर में होने वाली मीटिंग में जाने से भी रोक रही है. ममता ने कुणाल घोष और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि जैसा यहां हो रहा है, वैसा तो  अफ़्रीकी देशों में भी नहीं होता है. पुलिस और बीजेपी हमारे लोगों को उत्तरपाड़ा और जीटी रोड पर रोक रहे हैं.'

ये वीडियो भी देखिए 

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गर्मा गई है. क्योंकि ममता बनर्जी ने लंबे समय बाद बड़ी मीटिंग बुलाई है. जिसमें उन्होंने अपने सभी विधायकों और सांसदों के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया है. ममता बनर्जी को नया चुनाव चिंन्ह और पार्टी का नया नाम मिलने के बाद यह पहली बड़ी मीटिंग है. 

ये भी पढ़ेंः CEC ज्ञानेश कुमार पर जारी रहेगा हल्लाबोल, 30 सितंबर को विपक्ष की महाबैठक; ममता से लेफ्ट तक सब एक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Ghosh, Kunal Ghosh Attack, Mamata Banerjee, Mamata Banerjee News, TMC MLA Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com